शराब घोटाला मामले में ED के सामने पेश होंगे कवासी लखमा, सामने आई ये तारीख….।

रायपुर : बहुचर्चित शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार 3 जनवरी को ED दफ्तर में पेश होंगे। शराब घोटाला मामले में ED ने लखमा को तलब किया है। वहीं इस मामले को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि, मैं कानून को मानता हूं, मैं पूरी जानकारी दूंगा। जो आरोप लगाए गए हैं उनका कल ईडी को जवाब देंगे। जो दस्तावेज मांगे गए हैं वह भी ED को देंगे। कवासी लखमा वर्तमान में कोंटा विधानसभा से विधायक है। बीते दिनों इनके निवास पर ईडी ने छापामार कार्यवाही की थी।

ED के लपेटे में लखमा :

दरअसल, ED की टीम ने शनिवार को कोंटा विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर दबिश दी थी। इस दौरान ED ने सुकमा-कोंटा और  रायपुर स्थित छापा मारा था। जिसको लेकर कवासी लखमा ने कहा था कि, मैं अनपढ़ हूं अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। मुझको अंधेरे में रखा गया मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जबकी इस बयान से घोटाला स्पष्ट है, वहीँ अधिकारीयों पर भी ईडी की गाज गिरने वाली है।

बदले की कार्यवाही की गई : लखमा 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED के एक्शन को बदले की कार्यवाही कहा था। उन्होंने था कहा कि, उनका और उनके बेटे का मोबाईल ED के अफसर अपने साथ ले गए थे। शनिवार रात आठ बजे तक ईडी की टीम घर पर थी, मेरे घर से एक कागज का टुकड़ा तक नहीं मिला है। बेड बिस्तर, चूल्हा सभी जगह जांच किए। आगे कहा कि, पूरा घर चेक किए लेकिन 100 रुपये भी नहीं मिला। कितना संपत्ति है पूछ रहे थे। वहीँ उन्होंने मामले को अधिकारीयों पर टालकर खुद को किनारे कर लिया है, जबकि ईडी जवाब तलब करेगी।

ED ने जारी किया प्रेस रिलीज 

इधर ED ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया है कि, 28 दिसंबर को रायपुर धमतरी और सुकमा जिलों में सात जगहों पर छापा गया था। तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है। इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं है। जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं। ऐसे में कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।