जशपुर : नया वर्ष मनाने को तैयार बैठे पड़ोसियों के बीच बैठे – बिठाये अचानक बवाल उठ गया, जशपुर जिले से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है, जिसने चौंकाने को मजबूर कर दिया है। जहां कुछ लोगों ने न्यू ईयर पार्टी करने का प्लान बनाया था, लेकिन उनके मंसूबे पर उस वक्त पानी फिर गया जब पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ता, पार्टी के लिए पाले गए मुर्गे को खा गया। बस फिर क्या था, जश्न का माहौल गरमा-गरमी में बदल गया। मुर्गे और कुत्ते के मालिक के बीच जमकर विवाद हो गया। गुस्साए पड़ोसी सेलिब्रेशन करने के बजाय सीधे थाने पहुंच गए, वहां जाकर शिकायत लगा दी।
दरअसल, यह पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। जहां के लंबीटोली निवासी देवनाथ राम ने नए साल की पार्टी के लिए एक खास मुर्गा पाल कर रखा था। जिसके लिए ही उसने परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर में मुर्गा पार्टी करने की योजना बनाई हुई थी। इतना ही नहीं देवनाथ ने मित्रों को आमंत्रण भी दे दिया था, जहाँ लोग पहुँचने भी लगे थे। इसी बीच पार्टी शुरू होने के पहले ही सारा प्लान चौपट हो गया। पड़ोसी प्रेम यादव का जर्मन शेफर्ड देवनाथ के घर में घुसकर मुर्गे पर हाथ साफ कर गया।
मुर्गा खाने को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद :
प्रेम यादव का पड़ोसी जर्मन शेफर्ड के मुर्गे खाने से बेहद नाराज हो गया था। जिसके बाद उसने मांग रखी की उसका मुर्गा जिस रंग और वजन का था उसे ठीक वैसा ही मुर्गा चाहिए। लेकिन पड़ोसी प्रेम यादव ने देने से इंकार कर दिया। साथ ही अपने पड़ोसी को कहा कि, अपने मुर्गे को संभाल कर नहीं रखा था इसलिए कुत्ते ने उसे खाया है, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ।
थाना पहुंचा पूरा मामला :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जर्मन शेफर्ड ने मुर्गे को चट करने के बाद नाराज देवनाथ ने अपने पड़ोसी प्रेम यादव से इसकी शिकायत की। लेकिन शिकायत से ही मामला शांत नहीं हुआ। वहीं दोनों के बीच मामले को लेकर जमकर विवाद भी गया। जिसके बाद देवनाथ ने कुनकुरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। जब यह पूरा मामला थाने पहुंचा तो पुलिसवालों ने दोनों को समझाया। वहीं उन्होंने कुत्ता मालिक प्रेम यादव को 500 रुपये देवनाथ को देने की भी बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद जुर्माना राशि लेने के बाद देवनाथ और प्रेम यादव के बीच समझौता हो गया। मामला सस्ते में निपट गया, लेकिन बवाल जमकर हुआ, साथ ही जश्न का माहौल भी खराब हो गया।



