रायपुर : राजधानी में VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन जारी हैं। मोमिनपारा में गोमांस मिलने के बाद गौहत्या को लेकर इस मामले में हिंदू संगठन काफी आक्रोशित है। इस दौरान मामले को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता कलेक्टोरेट घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं। राजधानी में बिकने वाले मांस और गौहत्या को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा प्रदर्शन की बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, प्रदर्शनकारी आजाद चौक थाने के टीआई को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। जिसके विरोध में सभी कलेक्टोरेट चौक पर करने पर बैठ गये हैं। साथ ही चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। जिसके चलते पुलिस ने घड़ी चौक, कलेक्टोरेट के पास ट्रैफिक का मार्ग परिवर्तित किया गया है। आरोप है की थाना प्रभारी की जानकारी में यह कृत्य पहले से ही था। अब बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ रहे हैं। चारों तरफ सड़क पर बैठकर चक्काजाम हिन्दूवादी कार्यकर्ता कर रहे हैं।
शुक्रवार को पुलिस ने की थी छापेमारी :
पुलिस की टीम ने गौ सेवकों के साथ संदिग्ध के घर में छापा मारा था। इस दौरान मोमिन पारा के घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस बरामद हुआ था। मौके से गौ मांस, तराजू, मांस काटने का सामान, लड़की के बड़े टुकड़े और रस्सियां मिली थी। तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। स्थानीय वासी मुस्लिम लोगों ने बताया की थाना प्रभारी की सांठ-गाँठ से यह कार्य जारी था, जिसको लेकर चुप्पी साध ली गई थी, फिर गौसेवकों ने रैकी कर इस कृत्य का खुलासा करवाया है।
भारी मात्रा में मिली थी गौ मांस जिससे हिन्दू संगठनों में फैला आक्रोश :
हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस में छापा मार कर 226.6 किलो मांस जब्त किया था। वहीं इस दौरान पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ फरार है। साथ ही आरोपी के घर से भारी मात्रा में मांस के टुकड़े और अन्य सामान जब्त किए गए थे। छापे के दौरान पुलिस को खुर्शीद अली नाम के व्यक्ति की आईडी मिली थी। इस मामले में कांग्रेस नेता की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
यह मामला सामने आने के बाद से ही हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं शुक्रवार की रात को संगठन के नाराज सदस्यों ने देर रात की सड़क जाम कर हंगामा किया था। जबकि आज संगठन के सभी सदस्य एसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने की बात सामने आई है। इस मामले में गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा कि राजधानी की 25 लाख आबादी में मांस खाने वाले भारी मात्रा में है, जबकि आपूर्ति लगभग 4000 किलो है, और खपत 10,000 किलो से ज्यादा है। गौमांस सभी होटलों में परोसा जा रहा है, जिससे अप्रत्यक्ष तौर पर अन्जाने में मांस का सेवन कर हिन्दू भी पाप के भागी बन रहे है, ऐसे में हर होटल में बिकने वाले मांस की भी जांच की जाये।



