कुशीनगर में महिला की हत्या का खुला चौंकाने वाला राज, सास ने पति और बहू को देख लिया था इस हालत में….।

कुशीनगर (उ.प्र.) : बीते 4 जनवरी को जटहा बाजार थानाक्षेत्र में हुए महिला की हत्या का खुलासा करते हुए महिला के पति और बहू को गिरफ्तार किया है। बहू और महिला का पति आपस में ससुर और बहू है, अवैध संबंधों में बाधा बनने पर महिला के पति और बहू ने मिलकर पहले उसकी हत्या कर दी और फिर उसका शव शौचालय की टंकी में छुपा दिया था। पुलिस की जांच में अवैध संबंधों की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ किया तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। 4 जनवरी को जब एक बुजुर्ग महिला की पानी की टंकी में लाश मिली थी सेतो क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि बुजुर्ग महिला के पति और बहू ने की है।

मामले के खुलासे में सामने आया है कि ससुर और बहू दोनों एक ही कमरे में थे, जहाँ कमरा बंद था, लेकिन कुंडी नहीं लगी हुई थी। तभी अधेड़ उम्र की महिला कमरे में अचानक दाखिल हुई और उसने बेडरूम का जो नजारा देखा उसे देख बुजुर्ग महिला के रोंगटे खड़े हो गए। महिला का पति और बहू आपत्तिजनक हालत में थे, दोनों आपस में संबंध बना रहे थे। महिला ने आपा खो दिया और दोनों पर चिल्लाने लगी। इसके बाद जो हुआ, वो वाकई बेहद खौफनाक था।

बुजुर्ग महिला की टॉयलेट की टंकी के अंदर लाश मिली है। मामला जटहा बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का है। यहां एक घर से गुरुवार की शाम से चौकीदार घुरहू यादव की पत्नी गीता देवी (48) गायब थी। बहू गुड़िया ने अपने पति दीपक से बताया कि कोई अनजान व्यक्ति बाइक से आया था, जिनके सास गीता देवी बैठकर चली गई हैं। काफी देर बाद भी गीता देवी वापस नहीं लौटीं तो घरवालों में चिंता बढ़ गई। रिश्तेदारों और गांव में तलाशने के बाद पता नहीं चला, तो घुरहू यादव ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी पत्नी गीता देवी लापता हो गई है। वहीं, पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में बीते शनिवार को सुबह दरवाजे पर बनी शौचालय की टंकी में लापता गीता देवी की शव मिली। खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। टंकी का ढक्कन हटाकर शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे खुला हत्या का राज :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मामले मे एसपी संतोष मिश्रा द्वारा इस हत्या की खुलासे के लिए टीम का गठन किया। बहू, मृतका के बेटे और पति (घुरहू यादव) चौकीदार से अलग-अलग पूछताछ की तो तीनों के बातों में काफी अंतर मिला। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को कड़ाई से पूछताछ की तो पति घुरहू और बहू गुड़िया ने मुंह खोल दिया। पुलिस के पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके बीच पिछले दो साल से अफेयर था।

पति-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा :

मामले में पुलिस को सूचना मिली तो गांव वालों की मदद से परिजनों ने शौचालय की टंकी से महिला के लाश को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहू और चौकीदार से गीता के घर से गायब होने से लेकर अब तक की अलग-अलग जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया था।

इस घटना में खुलासा हुआ है कि एक सप्ताह पहले मृतका गीता देवी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और विरोध करने लगी, जिससे विवाद शुरू हो गया। बहू और ससूर रास्ते से हटाने के लिए एक कहानी रच डाली और गुरुवार की शाम को गीता देवी के सिर पर अधजली लकड़ी और ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया। शव को घर के शौचालय की पानी टंकी में छुपा दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल एक अदद अधजला लकड़ी का पाया और एक ईंट का आधा टुकड़ा, एक ऊनी स्वेटर और ऊनी सलवार खून लगा को बरामदगी कर हत्यारे ससुर और बहू को जेल भेज दिया है।