रामपुर (उ.प्र.) : आजकल सुर्ख़ियों में रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले बने हुये है। कहीं सास अपने दामाद को लेकर भाग रही है, तो कहीं भाभी और देवर भाग रहे है, कहीं अपने बच्चों सहित पति को छोडकर महिला भाग रही है, तो कहीं समधी – समधन को लेकर भाग रहा है, ऐसे में अब एक और बड़ा चौंकाने वाला मामला भी सामने आ गया है, जहाँ रामपुर में दो साल पहले एक बुजुर्ग ने अपने बेटे का रिश्ता तय करवाया था। लेकिन बजुर्ग को खुद ही अपनी होने वाली बहू से प्यार हो गया और फिर शादी से ठीक पहले बुजुर्ग अपनी होने वाली बहू संग रातों – रात फरार भी हो गया। इस तरह कलयुगी बाप ने अपने बेटे का घर बसने से पहले ही उजाड़ दिया। बेटे की मंगेतर के साथ पिता का गायब होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रामपुर जिले के सैदनगर क्षेत्र के एक गांव से यह रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामले में जानकारी मिली है कि यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की मंगेतर के साथ प्रेम संबंध बना लिया। मामले की जानकारी होने पर दोनों घर से फरार हो गए।
बेटे की मंगेतर को ससुर लेकर फरार :
सैदनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का रिश्ता चमरौआ क्षेत्र के युवक से 2 पहले बड़े धूमधाम से तय किया गया था। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस बीच युवक के पिता का व्यवहार चौंकाने वाला हो गया। शादी तय होने के बाद से ही पिता ने युवती के घर जाने के बहाने ढूंढने शुरू कर दिए। वह अक्सर बेटे की ससुराल पहुंच जाते और कई बार वहां रुक भी जाते थे। बेटे और परिवार के लोगों ने जब पिता की इन हरकतों पर सवाल उठाए, तो वह इसे नजरअंदाज करते रहे। मामला तब गंभीर हो गया, जब पिता ने अपने बेटे की मंगेतर के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया। रिश्ते के बाद से ही युवक का पिता उसके ससुराल आता रहता था। इस दौरान बेटे की मंगेतर से ही पिता को प्यार हो गया। पिता ने फिर कई – कई दिन तक बेटे के ससुराल में रुकना शुरू कर दिया। एक महीना पहले बेटा, मां के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और अपने पिता को जबरदस्ती घर ले गया। बेटे ने पिता को घर के अंदर बंद कर अपनी मां को उनकी निगरानी पर लगा दिया।
बेटे के ससुराल पहुंचा था ससुर :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले युवक ने अपनी मां की मदद से पिता को घर के अंदर बंद कर दिया था, ताकि वह ससुराल न जा सके, लेकिन पिता मौका पाकर घर से भाग निकला और सीधे बेटे की मंगेतर के घर पहुंच गया। तीन दिन पहले मौका पाकर पिता घर से फरार होकर बेटे की ससुराल पहुंच गया। वहां उसने बताया कि उसका घर में झगड़ा हो गया है। इसलिए वो यहां आ गया है, लेकिन रात को दुल्हन के परिवार वालों ने बुजुर्ग को होने वाली बहू से संबंध बनाते देख लिया। यह देखते ही गाँव में बड़ा हंगामा मच गया। उन्होंने बुजुर्ग के परिवार को इस बारे में सूचना दी। यह घटना शुक्रवार की रात को घटी जहाँ गांव के लोगों ने पिता को आपत्तिजनक हालत में मंगेतर के साथ देख लिया था। परिजनों ने जब बेटे और उसकी मां को बुलाया, तब तक दोनों गायब हो चुके थे। यह खबर फैलते ही मंगेतर के परिवार और आसपास के लोग परेशान हो गए। परिजनों ने आसपास दोनों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
रिश्ते हुए शर्मसार :
पिता का अपने बेटे की मंगेतर के साथ इस तरह भाग जाना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक पिता अपने बेटे के रिश्ते को कैसे कलंकित कर सकता है? इस शर्मनाक घटना ने पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन इस मामले ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामलों ने समाज एक नई समस्या खड़ी कर दी है।



