25 लाख रुपये के चाइनीज मांझा पर चला बुलडोजर, नागपुर पुलिस ने किया था जब्त, लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था यह मांझा।

नागपुर (महाराष्ट्र) : 14 जनवरी को मकर संक्रांति की रौनक हर तरफ देखने को मिली है। इस दौरान चूड़ा, दही, गुड़ खाने व तिल के बने लड्डू खाने का रिवाज है। साथ ही सुबह के दौरान गंगा नदी में नहाने का रिवाज है। इसी कड़ी में एक प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ का आयोजन किया गया है, जहाँ करोड़ों श्रद्धालु पहुंचे हुये है। वहीं देशभर में मकर संक्रांति के अवसर पर लोग पतंग भी उड़ाते हैं। लेकिन पतंगबाजी के कारण कई बार लोगों की जान पर बन आती है। दरअसल पतंगबाजी करने वाले लोग अक्सर चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं। जबकि भारत में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। अक्सर चाइनीज मांझे के कारण कई बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। यह मांझा टूटता नहीं है, बल्कि लम्बा होता जाता है, जिससे कई बार वाहन चालक का गला कट जाता है और वो मौत के मुंह तक पहुँच जाता है। जबकि धागे का मांझा तुरंत टूट जाता है।

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का एक्शन :

इसी कड़ी में नागपुर में भी बड़े पैमाने पर मकर संक्रांति के दौरान पतंग उड़ाने का रिवाज है। लेकिन पतंगबाज नायलॉन मांझे के साथ-साथ चाइनीज मांझे का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नागपुर पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ एक मुहीम शुरू की है। इसके तहत लाखों रुपये के नायलॉन के मांझे प्रशासन द्वारा जब्त किए गए है। नागपुर पुलिस ड्रोन के जरिए पतंगबाजों पर नजर रख रही है। साथ ही साथ हर गली, मोहल्ले में जाकर नायलॉन मांझे और चाइनीज मांझे का लोग इस्तेमाल न करें, इसका आह्वान भी कर रही है। इसी कड़ी में नागपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जहाँ बड़ी मात्रा में चाईनीज मांझा पकड़ा गया है।

लाखों के माल पर चलाया रोड रोलर :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

नागपुर पुलिस ने 25 लाख रुपये के नायलॉन मांझे पर रोड रोलर चलाकर उसे नष्ट कर दिया है। नागपुर के इंदौर मैदान पर जब्त की गई लगभग 2599 चकरियों सहित लगभग 25 लाख रुपये के प्रतिबंधित नायलॉन के मांझे को पुलिस ने रोड रोलर से नष्ट किया है। नायलॉन मांझे की चकरियों को क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में रोड रोलर से रौंदकर नष्ट किया गया। पुलिस ने साफ तौर पर पहले ही कह दिया था कि नायलॉन मांझे के साथ पकड़े जाने पर लोगों को मकर संक्रांति के दिन सीधे पुलिस कस्टडी में भेज दिया जायेगा। बता दें कि चाइनीज मांझे के कारण कई बार बाइक सवार लोगों संग दुर्घटनाएं देखने को मिलती रही हैं। इस कारण प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है।