अजमेर में मौलवी से परेशान होकर मुस्लिम पिता और पुत्र ने अपनाया हिन्दू धर्म, सामने आया चौंकाने वाला मामला।

अजमेर (राजस्थान) : धर्मपरिवर्तन को लेकर हमारे देश में बड़ा विवाद चलता रहता है, अधिकतर हिन्दू धर्मान्तरित होकर दूसरे धर्म को अपना लेते है, ऐसे में हिन्दू धर्म में फिर उनकी घर वापसी भी करवाई जाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ख्वाजा साहब की नगरी अजमेर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक मौलवी से पीड़ित मुस्लिम पिता और पुत्र ने हिन्दू धर्म अपना लिया है। धर्म परिवर्तन करने के बाद शरीफ खान शुभम अग्रवाल बन गए और उनका बेटा अमन खान, अमन अग्रवाल बन गया है। यह मामला काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

ये है पूरा मामला?

अजमेर में मौलवी से परेशान पिता-पुत्र ने हिन्दू धर्म अपना लिया है और वह सनातनी बन गए हैं, उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया है। हिन्दू धर्म अपनाने वाले पिता-पुत्र खानपुरा अजमेर  के पूर्व निवासी हैं, जो अब सुभाष नगर अजमेर में रहते हैं। सुभाष नगर निवासी शरीफ खान शुभम अग्रवाल बन गए हैं और उनके बेटे अमन खान, अमन अग्रवाल बन गए हैं। शरीफ खान से शुभम अग्रवाल बने व्यक्ति ने क्रिश्चियन गंज स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म अपनाया है। शुभम अग्रवाल का कहना है कि मैंने हिन्दू धर्म और लोगों से प्रभावित होकर सनातन धर्म अपनाया है और अब मैं रोजाना पूजा अर्चना के साथ भक्ति भाव का पाठ पढ़ूंगा और हिन्दू धर्म का पूरी निष्ठा के साथ पालन करूँगा। 

मौलवी से कैसे परेशान हुए?

शरीफ खान से शुभम अग्रवाल बने युवक ने बताया कि खानपुरा स्थित मस्जिद के मौलवी ने मेरी पत्नी और बेटी को वश में कर लिया और मेरा तलाक भी करवा दिया। यहां तक कि मेरी पुत्री द्वारा मेरे ऊपर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। मौलवी ने मेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है। इतना सब कुछ होने के बाद भी मुस्लिम समाज का कोई भी सदस्य मेरी मदद करने के लिये नहीं आया। उसने कहा कि हिंदू धर्म से पहले भी जुड़े हुये हैं और हिन्दू धर्म के लोग मददगार होते हैं। यही सोचकर मैंने सनातन धर्म अपना लिया है। मेरे पुत्र ने भी मेरे साथ सनातन धर्म अपना लिया है, जबकि मेरी पुत्री अपनी मां के साथ है। हम दोनों पिता- पुत्र सनातन धर्म अपनाकर बहुत खुश हैं। हिन्दू धर्म में ही लोगों की भलाई के बारे में सोचा जाता है और बिना मांगे भी मदद के लिये आगे आ जाते है।

जानें पंडित ने क्या कहा?

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

पंडित आनंद पुरोहित ने बताया कि शुभम अग्रवाल और उसका बेटा अमन अग्रवाल आज मेरे पास आए, जो पिछले 6 महीने से पीड़ित थे। इनकी सनातन धर्म में वापसी होनी थी। इनका विधि विधान से पूजन-हवन करवाकर इनकी दोबारा सनातन धर्म में वापसी करवाई गई है। सनातन में वापसी करके वो काफी खुश है।