मुंबई (महाराष्ट्र) : मामला विक्रोली क्षेत्र का है मजहाँ एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। दरअसल एक मजदूर ने यहां दो बार ऊंची बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की। लेकिन दोनों ही बार वह गिरते हुए सेफ्टी नेट (हरी जाली) पर जा अटका। गनीमत यह रही कि आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे मजदूर की जान बच गई। लेकिन इस दौरान किसी ने घटना का विडियो बना लिया, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो मुंबई के विक्रोली में स्थित कन्नामवार नगर क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट का है। यहां एक मजदूर ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
लेकिन पहली बार कूदने पर वह 8वीं मंजिल पर लगे सेफ्टी नेट में जा अटका। इसके बाद मजदूर ने दूसरी बार प्रयास किया तो वह पहले फ्लोर के पास बने सेफ्टी नेट पर जा गिरा। मजदूर का नाम बिरजू प्रसाद रमेश बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। दोनों बार सेफ्टी नेट पर अटकने के बाद आसपास के मजदूरों ने उसे उठाया और ऐसा बताया जा रहा है कि उसे वापस उसके गांव भेज दिया गया है। इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी मुताबिक, मजदूर का नाम बिरजू प्रसाद रमेश बनरवा है, 15 जनवरी की रोज जब वह इस निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था इसी दौरान उसने ये भयानक उठा लिया। इस मामले में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद संबंधित मजदूर को उसके गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित गांव भेजे जाने की जानकारी मिल रही है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



