यात्रीगण फिर से ध्यान दें, अबकी बार आपकी ट्रेनें रद्द भी है और देरी से भी चलेंगी, सामने आई इन ट्रेनों की जानकारी….।

रायपुर : भारतीय अब आम यात्रियों के लिये मुसीबत का सफ़र बन चुकी है, रेल्वे के रोज के नये प्रयोगों और विकास कार्यों ने आम यात्रियों को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है, भाड़ा भी लगातार बढ़ा है, अब रेलवे ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कई ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं तीन से ज्यादा ट्रेन एक से दो घंटे लेट से चलेंगी। इसके पीछे की वजह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक पर गर्डर डी लॉन्चिंग करना बताई जा रही है। इस वजह से कई रेल गाड़ियां रद्द रहेंगी।  

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर 3 घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर गर्डर डी लॉन्चिंग किया जायेगा। यह ट्रैफिक ब्लॉक 17 जनवरी को रात सवा दस से 18 जनवरी को 01.55 बजे तक लिया जाएगा। वहीं यही कार्य 21 जनवरी को 11.20 बजे से लेकर 22 जनवरी को 03:05 बजे तक किया जायेगा। जिसकेकारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

ये रेल गाड़ियाँ रहेंगी रद्द :

  • गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग- गोंदिया पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया दुर्ग पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)  पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68744  नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)  – गोंदिया -पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ गोंदिया मेमू पैसें जर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी .
  • गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी। 
  • गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)  पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68716  नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)  – गोंदिया -पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या  68714  नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट  पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68715  बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)   -पैसेंजर दिनांक 18 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी।


देरी से चलेंगी ये रेल गाड़ियां :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

गाड़ी संख्या 18239 गेवरा रोड नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 21 जनवरी 2025 को 01 घंटा 15 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को 17 जनवरी 2025 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस को 18 जनवरी 2025 को 15 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 

गाड़ी संख्या 18109 टाटा नगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 21 जनवरी 2025 को 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाया जाएगा ।