शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड से विजय कुमार शादीजा एक योग्य उम्मीदवार।

रायपुर : बीते निकाय चुनाव 2019 में वार्ड क्र. 33 शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड सामान्य महिला वर्ग हेतु आरक्षित था, इस वार्ड की लगभग जनसँख्या वर्तमान में 18000 के आसपास है, यहाँ एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस का प्रत्याशी जीत चुका है। मतलब यहाँ के मतदाता दोनों पक्षों में बराबर है, साथ ही यह सिन्धी बहुल ईलाका भी है, जहाँ काफी संख्या में सिन्धी समाज के लोग निवासरत है, ऐसे में यहाँ की जनसँख्या के आधार पर योग्य प्रत्याशी का होना बेहद आवश्यक है। साथ ही आपको बता दें कि परिसीमन के पश्चात् इस क्षेत्र में सतनामी पारा, तेलीबांधा, कविता नगर, गीतांजली नगर आते है।

जानें इस क्षेत्र में योग्य उम्मीदवार कौन है :

उपरोक्त समीकरणों के आधार पर इस क्षेत्र में भाजपा से प्रबल दावेदार विजय कुमार शादीजा है, यह लम्बे समय से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में इस क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे है, उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ इस क्षेत्र के लोगों दिलाया है, सरकार की हर योजना को वे जमीनी स्तर पर पहुँचाने का कार्य हमेशा करते रहे है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों में उनकी अच्छी खासी पकड़ है, उनके इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र के अधिकांश मतदाता भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से जुड़ चुके है, साथ ही विजय कुमार शादीजा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी विभिन्न पदों पर रह चुके है। साथ ही वे भाजपा में भी अलग – अलग समय पर विभिन्न जिमेदारियां निभा चुके है। जिससे इनकी सामाजिक और आम लोगों में अच्छी पकड़ है, जो कि इस क्षेत्र से पार्षद पद उम्मीदवारी के लिये आवश्यक है। साथ ही इस क्षेत्र में बीते 5 साल सीमा संतोष साहू के कार्यों और विधायक महोदय के किये कार्यों का लाभ भी विजय शादीजा को वृहद स्तर पर मिलेगा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y