सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी आकाश दुर्ग में और संदेही म.प्र. में पकड़ाया, मुख्यमंत्री साय ने कहा….।

रायपुर/दुर्ग : सैफ अली खान के हमलावरों की तलाश में 20 टीमें देशभर में घूम रही है। बीते दो दिन पूर्व सैफ अली खान के घर में चाकू से वार करने वाली घटना को लेकर देश में लगातार चर्चा हो रही है, इसी बीच चाकूबाज गिरफ्त में आने की खबर आ गई है। जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही है वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि, संदिग्ध का नाम आकाश है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पायेगी। हमले के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध आरोपी की फोटो जारी की थी। इसके बाद यह मुंबई से हावड़ा जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सुपर फास्ट से करीब डेढ़ बजे दुर्ग स्टेशन में उतारा गया हैl

सीएम साय बोले-संदेही को मुंबई पुलिस के सुपुर्द करेंगे :

इस विषय पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दुर्ग RPF ने एक संदेही को गिरफ्तार किया है। दुर्ग RPF ने संदेही को गिरफ्तार किया है, मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। जल्द ही मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, संदेही को सुपुर्द कर देंगे। साथ ही एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध वास्तविक हमलावर है या अपराध से जुड़ा कोई व्यक्ति है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध की भूमिका की जांच कर रही है।

घटन में जानकारी सामने ऐया थी कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से सक्रिय फोन्स की जानकारी इकट्ठा की। इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय क्षेत्र में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।

हमले में सैफ को लगे 6 घाव, अब खतरे से बाहर :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की कामवाली ने चोर को देखा, तो उसने शोर मचाया। सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया है। फिलहाल, सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हिरासत में लिया गये युवक का नाम 31 वर्षीय आकाश कन्नौजिया मुंबई का निवासी है। अभी संदिग्ध से पूछताछ जारी है।