सैफ अली खान केस पर मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, बांग्लादेशी है आरोपी शहजाद, नाम बदल-बदलकर रह रहा था।

मुंबई (महाराष्ट्र) : देशभर में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये किस तरह से बड़े अपराधों को अंजाम दे रहे है, वह इस केस से स्पष्ट है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान केस में पुलिस लगातार कई खुलासे कर रही है। एक के बाद एक नई और बड़ी जानकारियां सामने आ रही है। इस मामले पर अब मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि अब तक किस तरीके से कार्यवाही की गई है। पुलिस ने ये भी खुलासा किया इस मामले का आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी ठाणे से की गई है। पकड़ा गया आरोपी मुंबई में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अलग-अलग नाम बताये। फिलहाल उसके नाम का खुलासा हो गया है और शुरुआती जांच में पाया गया है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है। आपको बता दें कि कई अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये भारत में घुसकर आते है और बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर वापस भी निकल जाते है।

ये है आरोपी की असल पहचान :

मामले में पकड़ा गया आरोपी विजयदास के नाम से रह रहा था। इसके पास को कोई भी भारतीय दस्तावेज नहीं पाए गये हैं, जो ये साबित कर सकें कि ये भारतीय निवासी है। पुलिस को शक है कि ये बांग्लादेश का मूल निवासी है। फिलहाल अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा कर दिया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था, यह लगातार अपने नाम बदल रहा था। अब सामने आया है कि उसका असल नाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घुसा था। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में रखा गया है। पकड़े जाने के डर से वो अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था। आरोपी मुंबई में हाउस-कीपिंग कर्मचारी के रूप में काम करता था। 

फोन कर दिया था बंद :

इस मामले पर और जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि वो जल्द और भी कई खुलासे करेगी। आरोपी पिछले सात आठ महीने से मुंबई और ठाणे में अलग-अलग जगह पर काम कर रहा था। गिरफ्तारी के डर से उसने अपना फोन भी बंद कर रखा था। पुलिस इस कार्यवाही में बड़े स्तर पर जुटी हुई है और भी सनसनीखेज मामले इसमें खुलने की उम्मीद है। इस कार्यवाही में मुंबई पुलिस की 20 टीमें लगी हुई है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीँ दूसरी तरफ सैफ अली खान की हेल्थ की तो वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। एक्टर की सर्जरी भी की गई है। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज अभी भी जारी है। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और स्पेशल वॉर्ड में डॉक्टर्स उनकी खास देखरेख कर रहे हैं। करीना और परिवार के बाकी लोग लगातार उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें गुरुवार की देर रात एक्टर पर धारधार चाकू से अज्ञात शख्स ने हमला किया था जो उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। एक्टर पर 6 जगह वार किए गए थे। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से डिस्चार्ज की बात लीक ना करने की अपील की है।