सनसनीखेज तरीके से थैले में मिली युवती की लाश, थैले से निकला सर और फिर….।

कोरबा : पंप हाउस स्थित पुराना फिल्टर प्लांट के पास नहर में बच्चे मछली पकड़ने गये हुये थे, मछली पकड़ रहे बच्चों को पानी में बहते हुए एक थैला मिला। उसे उन्होंने उत्सुकतावश खोल कर देखा तो उसमें किसी अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर तथा हाथ मिला। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही की और उसके बाद शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी के झोपड़ीपारा के पास नदी और नहर के बीच फिल्टर प्लांट है। नहर में इन दिनों पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बच्चे नदी में नहाने के साथ मछली पकड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम जब कुछ बच्चे नहर में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें पानी में एक थैला बहता हुआ दिखाई दिया था।

बच्चे उस थैले को पानी से बाहर निकाल कर ले आए। उत्सुकतावश थैला खोला, तो उसमें एक कपड़े में लिपटा हुआ एक महिला का कटा हुआ सिर मिला, जिससे बच्चे सहम गये और मामले की सूचना स्थानीय वासियों को दी जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। साथ ही थैले में कलाई का एक हिस्सा तथा एक पंजा जिसे काले मेरून कलर की कथरी या गद्दे के कवर में लपेटा हुआ था।

इसके साथ ही एक समीज एवं गुलाबी रंग का टॉप मिला है। इससे बच्चों में हड़कंप मच गया है और उन्होंने इसकी जानकारी बच्चों अपने परिजनों को दी। देखते ही देखते स्थल पर भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने सीएसईबी चौकी में इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने कटे हुये सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

इस मामले में उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह पता किया जा रहा है कि कहीं कोई महिला किसी थाना क्षेत्र से लापता तो नहीं हैं। साथ में मिले कपड़े और अन्य सामानों के आधार पर पहचान करने लोगों से कहा गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की हत्या कब की गई होगी। उसकी लाश कहां है, इसका पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

यह मामला कोरबा जिले के हसदेव नदी का है जहाँ एक थैला में युवती के शव के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि, हसदेव नदी में बच्चे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान बच्चों को एक प्लास्टिक थैला मिला। जब उस थैला को खोलकर देखा तो उसमें लंबे बालों के साथ युवती का कटा हुआ सिर, एक कलाई का हिस्सा और एक पंजा था। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 

इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुछ बच्चे पुराने फिल्टर हाउस के पास पहुंचे थे। यहीं उन्हें प्लास्टिक का थैला मिला। सिर और शरीर के अंगों को काले-मरून रंग के कपड़े से लपेटा गया था। थैले में एक इनर वियर के साथ गुलाबी रंग का टॉप भी मिला है। ये थैला नदी में तैरते हुए बच्चों के पास पहुंचा था। शुरुआत में बच्चों को प्लास्टिक का थैला नारियल या कुछ और सामान से भरा लगा। थोड़ा ही खोलने पर उसमें से बदबू आने लगी। जिससे बच्चों को शक हुआ इसी बीच कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आशंका जताई है कि, यह घटना लगभग डेढ़ से दो महीने पुरानी हो सकती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का जायजा लिया।

इन जिलों के निवासियों से पुलिस ने की अपील :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस मामले में एएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि, शरीर के अंग काफी गले हुए हालत में हैं। ऐसे में शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस ने कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर और कोरबा के निवासियों से अपील की है कि जिनकी महिला परिजन पिछले चार महीनों से लापता है, वे सीएसईबी पुलिस चौकी से संपर्क करें। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर पुलिस पतासाजी कर रही है।