रायपुर : प्रदेश की राजनीति में लम्बे समय से सक्रिय रहे है प्रकाश बजाज, यहाँ का राजनैतिक गुणाभाग दोनों पार्टियों के लिये 50 – 50 का रहा है, यहाँ के अधिकतर मतदाता समय – समय पर अपना वोट परिवर्तित कर देते है, जो कि दोनों पार्टियों के लिये परेशानी वाला सबब बन जाता है, ऐसे में यहाँ के लिये योग्य प्रत्याशी वही हो सकता है, जिसकी क्षेत्र के मतदाताओं में गहरी पकड़ हो, साथ ही वो क्षेत्र में लोकप्रिय भी हो। साथ ही यहाँ सिन्धी समाज के मतदाता भी प्रचुर संख्या में है, जो कि अपनी गहरी पकड़ क्षेत्र में रखते है, इनके वोट एकमुश्त एक ही पार्टी को जाते है, साथ ही इस क्षेत्र में मतदाता काफी जागरूक भी है।
इस वार्ड में अशोका रतन, करिश्मा टाॅवर, वी.वी. विहार, एल.आई.सी. कालोनी, आदर्श नगर, गोल्डन होम्स, अमन नगर, प्रेम नगर, इंदिरा कुष्ठ बस्ती आदि क्षेत्र आते है, जहाँ लगभग हर वर्ग के मतदाता है, ऐसे में सभी को साधना पार्टियों के बस की बात नहीं है, यहाँ ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो कि मिलनसार भी हो और लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय भी रहा हो। पार्षद चुनाव में जहाँ आम जनता पार्टी से ज्यादा अपने सुखदुख के साथी को देखती है तो वहीँ विधानसभा में पार्टी को, अलग- अलग चुनावों में आम जनता की सोच अलग होती है, ऐसे में पार्षद चुनाव जनप्रतिनिधि की लोकप्रियता के आधार पर जीतना आसान होता है।
इस क्षेत्र के लिये बेहतर दावेदार है प्रकाश बजाज :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ऐसे में इस क्षेत्र में समाज से लेकर राजनैतिक क्षेत्र में पकड़ रखने और जनता के बीच में सबसे लोकप्रिय चेहरा प्रकाश बजाज है, जो विगत 20 साल से ज्यादा समय से इस क्षेत्र में सक्रिय रहे है, उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ इस क्षेत्र की जनता के लिये कई कार्य किये है, जिसमें उनके सुख-सुख में शामिल होना, सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, हर मतदाता को लगातार पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताना, पार्टी के आंदोलनों में लगातार शामिल होना, पार्टी की कार्य योजनाओं को आम लोगों के बीच में ले जाना, विभिन्न स्वास्थ्य शिविर लगवाना एवम सामाजिक कार्य करना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों के चलते वह जनता में काफी लोकप्रिय है। पिछले चुनाव में यहाँ भाजपा का पार्षद जीत चुका है, उसके कार्यों का भी लाभ मिलेगा और पूर्व में इस क्षेत्र में लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती विश्वोदीनी पाण्डेय इस वार्ड का नेतृत्व निपुण रूप से कर चुकी है। यहाँ वर्तमान में लगभग 16 हजार मतदाता है और यहाँ वोटिंग प्रतिशत लगभग 55 है, ऐसे में प्रकाश बजाज से महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नेता कौन हो सकता है?



