रायपुर : राजधानी में रईस माँ-बाप की औलादें लगातार हुडदंग मचा रही है, ऐसे ही बाइकर गैंग ने राजधानी के शैलेन्द्र नगर में उत्पात मचा रखा था, पुलिस की लगातार गश्त के बाद ही वो सब बंद हुआ, मरीन ड्राइव में भी आये दिन ऐसे ही उत्पात सामने आते रहते है, वहीँ अब फिर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीच सड़क पर पार्टी करने का मामला सामने आया है। यहां के टाटीबंध में गुरु सागर नगर में देर रात सड़क पर कुछ युवकों ने पार्टी की। इतना ही नहीं युवकों ने रहवासी क्षेत्र में देर रात 11:30 बजे कार में तेज़ आवाज में DJ बजाकर हुडदंग भी मचाया। जिसके कारण आसपास के लोग देर रात तक परेशान होते रहे। लेकिन लड़के अपनी मनमानी करते रहे। यह पूरा मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है।
यहां पर युवकों का ग्रुप देर रात पार्टी मना रहे थे, और हुडदंग मचा रहे थे। सभी युवक बीच सड़क में कार रोककर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर शोर- गुल कर रहे थे। जिसका वीडियो अब सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है की कैसे ये लड़के बेख़ौफ़ होकर बीच सड़क पर हुडदंग कर रहे हैं। वहीं युवकों को पार्टी करने में तो मजा आ रहा था लेकिन यहां के रहवासी परेशान हो गए। इसके साथ ही जब इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां से पुलिस के पहुँचने के बाद युवकों को वहां से खदेड़ा गया। वहीं इस दौरान युवक नशे में धुत्त नज़र आए। जिनमें से एक युवक नशे ही हालत में पुलिस वाले से ही गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद कैसे भी करके हुडदंग करने वाले इन शरारती तत्वों को खदेड़ा गया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



