देवभूमि द्वारका में अवैध कब्जे से मुक्त हुये 7 टापू, हटाये गये धार्मिक और व्यावसायिक निर्माण।

देवभूमि द्वारका (गुजरात) : भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़कर दूसरी नगरी बसाई थी, जिसे द्वारिका के नाम से जाना जाता है, यहाँ लम्बे समय अवैध प्रवासियों ने कब्ज़ा किया हुआ था, वहीँ अब गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के समुद्री क्षेत्र में स्थित 21 निर्जन टापुओं में से 7 टापुओं को अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण कदम पुलिस और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से उठाया गया है। इन टापुओं में खारा चुसणा, मीठा चुसणा, आशाबा, धोरोयो, धबधबो, सामयाणी और भैदर शामिल हैं, जहां कुल 36 धार्मिक और व्यावसायिक निर्माणों को हटाया गया है। खारा चुसणा और मीठा चुसणा टापुओं पर विशेष रूप से 15 अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया है। अब यह जगह पूरी तरह से खाली हो गई है।

कई एकड़ जमीन हुई अवैध कब्जे से मुक्त :

यह कार्यवाही भारत की समुद्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, क्योंकि ये टापू सुरक्षा की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इन टापुओं पर अवैध निर्माण किसने और कैसे किए थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और वन विभाग अब इन मामलों में सख्त कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं। देवभूमि द्वारका जिले में पिछले कई महीनों से अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही जारी है और अब तक कई एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया जा चुका है। यहाँ अब अवैध कब्जों को लेकर लगातार कार्यवाही की बात आमने आई है।

बेट द्वारका में कुछ दिन पहले ही हुई थी कार्यवाही :

बेट द्वारका में कुछ दिन पहले ही के कोस्टल एरिया में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया गया था। यहां 50 रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल निर्माण को तोड़े गए थे। खास बात यह है कि इस इलाके में पहली बार 2022 में बुलडोजर एक्शन हुआ था। सर्वे के बाद एक बार फिर प्रशासन हरकत में आ गया है। अवैध निर्माण के जरिए यहां से कई तरह की अवैध गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा रहा था। तस्करी से लेकर तमाम तरह के अपराधों की वजह से इस इलाके में प्रशासन की नाक में दम कर रखा था। साथ ही यहाँ का धार्मिक माहौल भी खराब हो रहा था, जिससे श्रद्धालुओं ने आना कम कर दिया था।

‘7 द्वीप अब 100% अतिक्रमण मुक्त हो चुके हैं’ :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

देवभूमि द्वारका जिले में अवैध अतिक्रमण की समस्या किस हद तक बढ़ गई थी, इसका अंदाजा गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी के द्वारा ‘X’ पर की गई पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है। संघवी ने कार्यवाही को लेकर अपनी पोस्ट में कहा, ‘देवभूमि द्वारका। द्वारका जिले के 7 द्वीप अब 100% अतिक्रमण मुक्त हो चुके हैं। सात द्वीपों से कुल 36 अवैध संरचनाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए प्रशासन और टीम को बधाई।’ वहीँ अब इसको लेकर यह भी देखा जायेगा की दुबारा यहाँ अतिक्रमण ना हो सके।