महाकुंभ वाली मोनालिसा पर बन गये गाने, नीली-कंजी आंखों में खोई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री।

प्रयागराज (उ.प्र.) : प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ है, यहाँ करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचे है। इस खास मौके पर देश-दुनिया के लोग संगम नगरी पहुंचे हैं। 144 साल बाद आए इस पावन अवसर करोड़ों लोगों की भीड़ प्रयागराज पहुंची है। इसी लोगों के हुजूम में कई ऐसे लोग भी नजर आ रहे हैं, जिनके खूब चर्चे हो रहे हैं। यहां पहुंची एक लड़की ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और देखते ही देखते वायरल गर्ल बन गई है। नीली आखों वाली इस लड़की की खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर थम नहीं रहे हैं। अब इसकी खूबसूरती और नीली आंखों पर भोजपुरी सिंगर्स की भी नजर पड़ी गई है और देखते ही देखते ही कई किलर गाने बना दिए गए हैं। ये गाने इस लड़की की खूबसूरती बयां कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा वायरल मुद्दों पर तुरंत ही गीत बना देती है, ऐसे में मोनालिसा को लेकर भी यही हुआ है।

मोनालिसा पर बना ये गाना :

नीली आंखों वाली इस वायरल लड़की का नाम मोनालिसा है। मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा रहने वाली है और महाकुंभ में माला बेचने आई है। खूबसूरती के कारण रातों-रात वायरल हुई इस लड़की का क्रेज इस कदर बढ़ा है कि दनादन भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने बनने लगे हैं। इस लड़की पर बने एक गाने के बोल हैं, ‘महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा’। इस गाने को सिंगर अहमद राज ने आवाज दी है। प्रकाश परवाना ने इस गाने को लिखा है। मंटू मनीष ने इसको म्यूजिक दिया है। इस गाने में मोनालिसा के कई वीडियो मर्ज कर के लगाए गए हैं। इस गाने में मोनालिसा की खूबसूरती के पुल बांधे जा रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर लगभग 1.5 लाख बार देखा जा चुका है। यह गाना यूट्यूब पर खूब वायरल भी हो रहा है।

इस गाने की भी धूम :

मोनालिसा की खूबसूरती का जिक्र सिर्फ इसी गाने तक सीमित नहीं है। एक और गाने में मोनालिसा का जिक्र किया गया है। राजन रंगीला ने एक गाना गाया है जिसके बोल हैं- कुंभ के मेला में हिलवले बाडू…। इस गाने के बोल मन्नू बादशाह ने लिखे हैं। गाने में रवि प्रकाश का म्यूजिक है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह भी अब ट्रेंड पकड़ने लगा है।

माला बेचने के अंदाज पर भी गाना :

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इसके अलावा एक और गाने में मोनालिसा का जलवा देखने को मिला है। ‘भईल वायरल बेच के माला…’ गाना धूम मचा रहा है। ये गाना मोनालिसा के माला बेचने के अंदाज पर है। इसे अर्जुन राजा ने गाया है। इसके बोल किसानी ने लिखे। डीजे विकास ने इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है। इस गाने को अब तक 76 हजार बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इसकी व्यूवर शिप लगातर बढ़ रही है।

नीली आंखों पर भी बना है गाना :

इसके अलावा एक और गाना भी चर्चा में आ गया है। इस गाने को 25 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। गाने के बोल हैं- नीली नीली अंखिया। संदीप मिश्रा और प्रतिभा राज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इसके बोल कृष्ण कैइचा ने लिखे हैं। आर्य शर्मा ने इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है। इस गीत को लेकर भी बड़ी धूम मची हुई है।