क्या आप भी ऑनलाईन “प्रेम प्रसंग” पसंद करते है, तो जान लीजिये प्रेम प्रसंग में बेहतर कौन सी राशियों के लोग होते है?

ज्योतिष : प्रेम प्रसंग में कौन नहीं पड़ना चाहता, आजकल तो लोग वैवाहिक जीवन के बाहर भी प्रेम प्रसंगों में पड़ रहे है, आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन प्रेम प्रसंगों का चलन बढ़ गया है। अब तो शादियां भी ऑनलाइन ही होने लगी हैं। एक बड़ा रोचक बदलाव यह है, पहले यह शहरों तक सीमित था, लेकिन अब छोटे कस्बों और गांवों में भी ऐसे प्रसंगों के मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि, हर कोई इसमें सहज महसूस नहीं करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में 5 राशियां ऐसी हैं, जो इसमें दूसरों से ज्यादा सफल रहती हैं। इन राशियों के जातकों की स्वाभाविक विशेषताएं उन्हें ऑनलाइन रोमांस में बेहतरीन बनाती हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और ये ऑनलाइन रिश्तों में क्यों सबसे बेस्ट साबित होती हैं, क्या इनमें आपकी भी राशि है?

मिथुन राशि :

मिथुन राशि के लोग न केवल देखने में आकर्षक बल्कि बातचीत के माहिर, बुद्धिमान, मजाकिया और शानदार कम्युनिकेशन स्किल्स वाले होते हैं। यह राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं, जो संचार, साझेदारी और मित्रता को प्रमोट करते हैं। यही कारण है कि ये लोग टेक्स्टिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन चैट में माहिर होते हैं, जिससे सामने वाला उनसे जल्दी प्रभावित हो जाता है। ये अपने पार्टनर को हर बार नई और रोचक बातचीत से आकर्षित करने में सफल रहते हैं। इनके अन्दर एक बेहतर कशिश रहती है।

तुला राशि :

तुला राशि के जातक स्वभाव से न केवल बेहद रोमांटिक बाकी काफी संतुलित होते हैं। यही कारण है कि ये जिससे भी जुड़ते हैं, वे अक्सर स्थायी होते हैं। अपने स्वभाव के कारण ये लोग रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना जानते हैं, कभी – भी किसी के साथ धोखा नहीं करते है। यह देखा गया है कि न केवल ऑफलाइन बल्कि ये ऑनलाइन लव अफेयर को भी अच्छे से निभाते हैं। दूसरी ओर, इनका आकर्षक व्यक्तित्व और कूटनीतिक स्वभाव इन्हें वर्चुअल डेटिंग में भी सफल बनाता है।

कुंभ राशि :

कुंभ राशि के लोग टेक-फ्रेंडली और ओपन माइंडेड यानी खुले विचारों वाले और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले होते हैं। टेक-सेवी होने के कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स इन लोगों की एक दूसरी दुनिया होती है। डिजिटल फ्रेंडली होने के कारण ये लोग पूरी दुनिया में नए लोगों से जुड़कर अपना कनेक्शन बना लेते हैं। साथ ही ये डिजिटल रिलेशनशिप निभाने में माहिर होते हैं। इनकी स्वतंत्र सोच और अनोखी बातचीत की शैली इन्हें ऑनलाइन अफेयर में दिलचस्प बनाती है। इन लोगों के फोन पर मैसेज आना कभी रुकता नहीं है। ये लोग छुपे रुस्तम होते है।

धनु राशि :

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

धनु राशि चक्र की नौवीं राशि है। इस राशि के लोग काफी जिज्ञासु होते हैं, साथ ही अपने स्वभाव से ये एडवेंचरस और फ्लर्टी भी होते हैं। एडवेंचरस होने के कारण ये लोग ऑनलाइन रोमांस को भी एक रोमांचक अनुभव के रूप में लेते हैं। यह देखा गया है कि इनका नेचर मस्ती भरा और मजाकिया होता है, जिससे वे ऑनलाइन चैट में जल्दी ही कनेक्शन बना लेते हैं। ये रिश्ते में बंधने से पहले अच्छी तरह जानने की कोशिश करते हैं, जिससे ऑनलाइन अफेयर में लंबी बातचीत का आनंद लेते हैं। लेकिन इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये लोग डिसेंसी यानी शालीनता का दामन कभी नहीं छोड़ते हैं। लेकिन ये किसी भी सम्बन्ध को गहराई तक नहीं आने देते।

मीन राशि :

मीन राशि के लोगों को इमोशनल और ड्रीमी लवर कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि ये लोग भावुक और कल्पनाशील होते हैं, जिससे वे ऑनलाइन रिलेशनशिप में गहराई से जुड़ जाते हैं। यह पाया गया गया कि ये लोग अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए खूबसूरत और लुभावने शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ‘शोना बाबू’, ‘मेरा बेबी’ आदि शब्दों के यूज इसी राशि के लोग सबसे अधिक करते हैं। प्यार में इनका डेडिकेशन और रोमांटिक स्वभाव इन्हें ऑनलाइन लव अफेयर में बेस्ट बनाता है। इनका व्यवहार बहुत ही मस्तीभरा होता है।

ऐसे में सबका सार है कि मिथुन की शानदार बातचीत, तुला की रोमांटिक समझ, कुंभ की टेक-फ्रेंडली अप्रोच, धनु की फ्लर्टिंग स्किल और मीन की इमोशनल गहराई, ये सब मिलकर इन राशियों को ऑनलाइन लव अफेयर में सबसे बेहतरीन बनाती हैं। अगर आपकी राशि इनमें से एक है, तो आपका डिजिटल रोमांस में काफी हद तक दिलचस्प और सफल हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अधिकांश लोगों पर यह बातें लागू हो सकती है?