रायपुर : राजधानी में चुनावी माहौल के बीच सभी प्रत्याशी अपने प्रचार को लेकर सक्रिय है, ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिये क्षेत्रिय कार्यालय की आवश्यकता को लेकर भाजपा द्वारा कटोरा तालाब क्षेत्र में वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वार्ड क्र. 57 भगवती चरण वार्ड से वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी है, जिनकी लोकप्रियता क्षेत्र में काफी अधिक है, ऐसे में भाजपा के क्षेत्रिय कार्यालय का उद्घाटन करने खुद सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे, उनके साथ पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, वर्तमान विधायक सुनील सोनी भी पहुंचे। यहाँ पर सभी ने एकमत होकर भाजपा को बहुमत दिलाने की बात कही जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह भी दिखाया, कार्यक्रम के संचालन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, तेजकुमार बजाज, सतीश थोरानी, अप्पू वाडिया, बलराम आहूजा, सुदेश मंधान, हेमलता चंद्राकर, आशीष लुंकड़, राहुल चंदानी, धनेश मटलानी, मनोहर डेंगवानी, महेश आहूजा, राजू तारवानी , मनीष रोहड़ा, मित्रसेन धीमान ,चंदर देवानी, किशोर आहूजा, डॉ एन डी गजवानी, अप्पू वाडिया, प्रेम प्रकाश मध्यानी,राजेश थोरानी, राजेश वासवानी, लक्ष्मीचंद गुलवानी, संजय जयसिंह, बबला होतवानी, राजू झामनानी,कैलाश राजपूत, इंदर डोडवानी, सुशील केशवानी, सुशील सचदेव, सुनील शर्मा, पल्लवी पांडे शामिल हुये।
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



