कई पार्षद निर्विरोध जीते, इस शहर में कांग्रेस का कोई महापौर प्रत्याशी ही नहीं, राज्यभर में कांग्रेस के लिये खड़ी हुई बड़ी मुसीबत।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया है, जगह – जगह कांग्रेस के उम्मीदवार या तो उम्मीदवारी छोड़ रहे है, या पार्टी बदल रहे है, वहीँ कईयों के नामांकन भी रद्द हो गये है, ऐसे में यह कांग्रेस के लिये हताश करने वाली बात है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके साथ प्रदेश के सभी 173 नगरीय निकायों की चुनावी तस्वीर भी पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। पहली बार धमतरी नगर निगम में कांग्रेस का कोई भी महापौर प्रत्याशी चुनावि मैदान में नहीं होगा। कांग्रेस का चुनावी समीकरण बिगड़ने की वजह से बिलासपुर, रायगढ़, कटघोरा, दुर्ग, भिलाई जैसे अन्य शहरों में भाजपा के करीब 20 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। वहीं नगर पंचायत बसना में डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बनाना तय है। वहीँ इस तरह से भाजपा की जीत की राह काफी आसान हो गई है। वहीँ कई जगहों पर वोट काटू उम्मीदवार जो निर्दलीय लड़ रहे थे उन्होंने भी नामांकन वापस ले लिया है।

भिलाई : उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया :

भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नाम वापस ले लिया है और वह भाजपा में शामिल हो गए है। यहां से भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस वार्ड में उपचुनाव हो रहा था। यहां से दोनों ने ही नामांकन दाखिल किया था। इस वार्ड में मतदान की नौबत ही नहीं आई। इस तरह से भाजपा को बैठे बिठाये एक जीत मिल गई है।

धमतरी : निर्दलीय को समर्थन देने की तैयारी :

धमतरी नगर निगम में इस बार कांग्रेस से कोई भी महापौर प्रत्याशी नहीं होगा। दरअसल, कांग्रेस ने धमतरी में विजय गोयल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। उनका नामांकन फार्म निरस्त हो गया है। वहीँ इसके बाद चर्चा थी कि कांग्रेस तिलक सोनकर को अपना डमी प्रत्याशी बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

रायगढ़ : दो वार्डों में भाजपा का निर्विरोध जीतना तय :

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

साथ ही रायगढ़ निगम में वार्ड 18 और 45 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है। दोनों वार्ड में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध जीतना तय है। वहीं बिलासपुर में महापौर के लिए कांग्रेस के दावेदार त्रिलोक श्रीवास ने नामांकन वापस ले लिया है। इस स्थिति ने कांग्रेस को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है।

एक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा :

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कई और इस्तीफों की खबर है। ऐसे ही राज्य के कई क्षेत्रों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का बड़ा खमियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ रहा है।