जीएसटी दफ्तर में सीबीआई का बड़ा छापा, अधिकारियों पर गिरी गाज, सामने आई बड़ी खबर।

रायपुर : आम व्यापारी लगातार जीएसटी अधिकारियों के व्यवहार से परेशान चल रहा है, कई बड़े व्यापारी इनसे परेशान चल रहे है, ऐसे में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने टिकरापारा स्थित सेंट्रल जीएसटी के दफ्तर में शुक्रवार की शाम 6.45 को छापा मारा है। यह कार्यवाही जीएसटी के इंफोर्समेंट विंग (प्रिवेन्टिव शाखा) में की गई है। सीबीआई की टीम जीएसटी दफ्तर में दस्तावेजों और फाइलों की जांच कर संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले सीबीआई की टीम राजधानी के टिकरापारा स्थित दफ्तर पहुंची थी।

इस मामले में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दो कारोबारियों से अनियमितता को लेकर सेंट्रल जीएसटी के दो अफसरों ने 7 लाख रुपए लिए थे। साथ ही पीड़ित कारोबारियों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत भी मिली थी। इसके बाद सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक पल्लव परगनिया तथा आशीष पाठक को निलंबित किया गया था। वहीं लेनदेन कर जीएसटी का प्रकरणों का निराकरण करने की शिकायत कारोबारियों द्वारा वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री ओ.पी. चौधरी से भी की गई थी। कई बार व्यापारियों ने जीएसटी अफसरों के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उक्त शिकायत सेंट्रल जीएसटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजकर ब्यौरा दिया था। इस इनपुट के आधार पर छापे की कार्यवाही की गई है। हालांकि छापेमारी में क्या मिला इसका खुलासा नहीं किया गया है।

छापेमारी विंग में छापा :

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

सेंट्रल जीएसटी के छापेमारी विंग में सीबीआई की टीम द्वारा छापा मारने की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में कोई भी अधिकारी और विभागीय कर्मचारी पूरे मामले में अनभिज्ञता जता रहे है। जबकि सीबीआई की टीम दफ्तर बंद होने के बाद भी देर रात तक अफसरों से पूछताछ करती रही है। इस मामले से जीएसटी अधिकारियों के बीच हड़कम्प मच गया है, कई बार कारोबारियों ने अधिकारियों पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है, ऐसे में यह बड़ी कार्यवाही है, जो निर्दोष व्यापारियों को राहत देने वाला काम करेगी।