रायपुर। छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्व. राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमुख अभिनेता थे। फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक ,संस्कृत मोर्चा के संयोजक रह चुके हैं। साथ ही वे विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, राजेश अवस्थी अमलीपदर गरियाबंद के रहने वाले थे। छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी का गरियाबंद में हृदयाघात से निधन हो गया हो। उनका अंतिम संस्कार 3 फरवरी को दोपहर 1 बजे राजधानी रायपुर के महादेव श्मशान घाट में होगा।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश अवस्थी का निधन गरियाबंद में हुआ। वे भाजपा के कर्मठ नेता माने जाते थे एवं इन दिनों चल रहे नगरीय निकाय चुनाव में बेहद व्यस्त थे। सन् 2018 में तत्कालीन डॉ. रमन सिंह की सरकार के समय में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम बना था और राजेश अवस्थी फ़िल्म निगम के पहले अध्यक्ष थे। उन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ी बल्कि भोजपुरी फ़िल्मों में भी काम किया था। वे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार थे।
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
उनकी आखरी प्रदर्शित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘टूरा चायवाला’ थी। राजेश अभिनीत आख़री छत्तीसगढ़ी फ़िल्म प्रोड्यूसर गजेन्द्र श्रीवास्तव के प्रोडक्शन हाऊस की ‘मया होगे चोरी चोरी’ थी, जिसका रिलीज़ होना बाकी है। राजेश के बड़े भाई प्रकाश अवस्थी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने हीरो एवं डायरेक्टर हैं। प्रकाश एवं राजेश छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया-2’ में एक साथ नज़र आए थे और यह पारिवारिक फ़िल्म सराही गई थी। वे काफी मंझे हुये कलाकार थे।
राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया है उन्होंने लिखा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मशहूर फिल्म एक्टर और भाजपा नेता के निधन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, बहुत ही ऊर्जावान और प्रभावशाली कलाकार कला और राज्य की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम राजेश अवस्थी ने किया। भाजपा से जुड़कर उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया। ऐसे युवा कलाकार का जाना पार्टी और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, भगवान उनके परिजन को इस दुख को सहने को शक्ति प्रदान करें।