नासिक (महाराष्ट्र) : एक अनुमान के अनुसार देशभर में डेढ़ करोड़ से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये रह रहे है, पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर केंद्रीय अपराध शाखा की एक टीम ने एक निर्माण स्थल पर छापा मारा, जिसके बाद आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस छापे के बाद संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वे भारतीय नागरिकता का सबूत देने में विफल रहे । यह कार्यवाही बांग्लादेशी मूल के अवैध अप्रवासियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए नासिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। नासिक पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर केंद्रीय अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीम ने एक निर्माण स्थल पर छापा मारा था। छापे के बाद संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वे भारतीय नागरिकता का सबूत देने में विफल रहे।
600 लोगों के बीच कर रहे थे काम :
यह कार्यवाही बांग्लादेशी मूल के अवैध अप्रवासियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए नासिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इस कार्यवाही का ब्यौरा साझा करते हुए कमिश्नर संदीप कार्णिक ने कहा, ‘नासिक पुलिस बांग्लादेशी मूल के अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। पिछले हफ्ते सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक एक निर्माण स्थल पर 600 लोगों के बीच काम कर रहे हैं। हमारी टीम ने गुप्त रूप से जांच की और 8 संदिग्धों से पूछताछ करने पर पता चला कि वे बांग्लादेशी हैं।’ जिसके बाद उन पर कार्यवाही की गई।
आधार कार्ड और पैन कार्ड तक बनवा लिये :
इसके साथ ही पुलिस ने कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि अवैध बांग्लादेशी भारत में कैसे घुसे और उन्हें भारतीय दस्तावेज कैसे मिले? इन अवैध बांग्लादेशियों के पास से मोबाईल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने कहा कि ये बड़ी बात है कि अवैध बांग्लादेशियों ने कुछ ही समय में आधार कार्ड और पान कार्ड तक अपने नाम बनवा लिया। इन सभी विवरणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इनको सभी दस्तावेज उपलब्ध करवाने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसा जायेगा।
कहीं राष्ट्र विरोधी गतिविधी में तो नहीं शामिल :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘नासिक पुलिस और हम एटीएस, राज्य खुफिया विभाग की भागीदारी के साथ जांच में आगे बढ़ रहे हैं। हम अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर यह पता लगाने के लिए उनकी पिछली गतिविधियों की भी जांच कर रहे हैं कि वे आपराधिक या राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल हैं या नहीं।’ ऐसे सभी अवैध प्रवासियों की पहचान लगातार की जा रही है।
दिल्ली से अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार :
इससे पहले भी, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मध्य दिल्ली जिले में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया था और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा, ‘अब तक, मध्य जिले द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में भारत में अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। उनमें से 18 का निर्वासन किया गया है और 3 को गिरफ्तार या पकड़ा गया है। इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।’ उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सख्त निर्देशों के बाद दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है। ऐसे ही अन्य कई अवैध प्रवासियों को खोजकर उन्हें निर्वासित किया जायेगा।



