नूंह (हरियाणा) : बलात्कार के मामलों से लोगों को काफी घृणा होती है, ऐसे में आम जनता काफी आक्रोशित हो जाती है, वहीँ अब ऐसे में हरियाणा के नूंह जिले में एक मामला सामने आया है जिसमें कुछ ग्रामीणों ने 2 युवकों का सिर मुंडवा कर उनको गंजा कर दिया और उनसे जमकर मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार, एक लड़की ने युवकों पर अगवा करने और उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। लड़की ने कहा था कि आरोपियों ने उसकी न्यूड तस्वीरें भी ली थीं। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि नूंह में ग्रामीणों ने 2 युवकों का आधा सिर मुंडवा दिया गया और उनका विडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करवा दिया। उसने बताया कि बाद में दोनों युवकों को एक लड़की का अपहरण करने और फिर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
घर में अपनी मां के साथ सो रही थी और अचानक :
स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि नूंह जिले के चिलावली गांव के मूल निवासी इरफान और फरदीन अक्सर पास के गांव की लड़कियों को परेशान करते थे। वहीं, पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, बुधवार की सुबह जब वह अपने घर में अपनी मां के साथ सो रही थी, तब दोनों ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में लिखा है, ‘इरफान और फरदीन मेरे घर में घुसे। उन्होंने चाकू की नोंक पर मुझे अगवा किया और एक जगह ले गए, जहां उन्होंने मेरे साथ बलात्कार किया।’ वहीँ इस घटना के बाद युवती काफी घबराई हुई थी।
‘दोनों ने नग्न अवस्था में तस्वीरें भी खींचीं’ :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
साथ ही लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों ने नग्न अवस्था में उसकी तस्वीरें भी खींचीं और उसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बताया कि इरफान और फरदीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके पहले कथित बलात्कार की वारदात से गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके आधे सिर मुंडवाकर पुलिस को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों इरफान और फरदीन का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है।



