प्रचार अभियान थमा, अब भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी घर – घर संपर्क रखेंगे जारी, मानी जा रही जीत तय, कारण काफी बड़ा।

रायपुर : राजधानी में कल ईवीएम में बंद होगा प्रत्याशियों का भाग्य और खुलेगा 17 फरवरी को, वहीँ अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार रविवार की शाम को पूरी तरह से थम गया है, कहीं भी अब लाउडस्पीकर से प्रचार – प्रसार नहीं होगा। वहीँ प्रत्याशी अब केवल डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। सूबे में 10 नगर निगमों के लिए 11 फरवरी 2025 को वोटिंग होनी है। वहीं शासकीय मदिरा दुकानों में ताला लगा दिया गया है। ऐसे में वार्ड 57 के प्रत्याशी मर गिदवानी ने भी अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है, साथ ही अमर गिदवानी की जीत पूरी तरह से तय मानी जा रही है, इसका मुख्य कारण उनके विपक्षी प्रत्याशी की लगातार गिरती साख है।

वहीँ इस बार 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 79 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनके अलावा पार्षद पद के लिए 1889 उम्मीदवार मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में 11 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया प्रचार की भी अहमियत अब बढ़ गई है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/