रायपुर : रविवार को लोग अपने परिवार के साथ घुमने फिरने का कार्यक्रम बनाते है तो कुछ लोग देर रात शराब की पार्टियाँ मनाते है, ऐसे में पुलिस लगातार नशे में वाहन चलाने वालों की जांच करती है, वहीँ अब सिविल लाइन क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया है, जब एक मारुति SX कार चालक पुलिस की रोकने के बावजूद नहीं रुका। यह घटना रात के समय की है, जब CSP और SSP ने कार चालक का पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की। वहीँ हडबड़ाहट में कार चालक ने पुलिस टीम को चकमा देने के लिए तेज रफ्तार से गाड़ी भगाई, जिसके चलते CSP की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी, लेकिन गनीमत रही कि CSP और SSP बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए भगत सिंह चौक पर कार चालक को दबोच लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रियेश बग्गा के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज सामने आ चुका है, जिसमें कार चालक की हरकतें स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई हैं। सबूत के तौर के पर पुलिस के हाथ सीसीटीवी फूटेज लग चूका है। वहीँ ऐसे मामले कई बार सामने आ चुके है, जब किसी नशे में धुत्त कार चालक दुर्घटना को अंजाम दिया हो।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
साथ ही शनिवार को ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वीआईपी रोड के फुंडहर चौक, पीटीएस चौक और नया रायपुर एयरपोर्ट तिराहा में चेकिंग पाइंट लगाया गया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले कार चालकों को रोकर जांच की गई। इसमें 16 कार चालक और 2 दोपहिया चालक शराब के नशे में धुत्त मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 185 मोटर यान अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्यवाही की गई।



