बाराबंकी (उ.प्र.) : मोबाईल फटने की घटनायें कई बार सामने आ चुकी है, ऐसे में सावधानी बरतना जरुरी है, वहीँ सामने आई खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक की जेब में रखा मोबाईल फोन के अचानक तेज आवाज के साथ ध्वस्त हो गया। अचानक मोबाईल फटने से युवक भी काफी भयभीत हो गया। मामले में सामने आया है कि डेढ़ साल पुराना स्मार्ट फोन फटने से युवक की जांघ और हाथ झुलस गया है, जिसने स्थानीय सीएचसी पहुंच कर अपना इलाज कराया है। मोबाईल फटने से जेब में फोन रखने वाले लोग दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक, रामनगर थाना क्षेत्र रहटा गांव निवासी पंकज तिवारी बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक चलाते समय उसको महसूस हुआ कि जींस पैंट की जेब रखा वीवो कंपनी का स्मार्ट फोन अचानक गर्म हो रहा है। वो कुछ समझ पाता कि जेब से धुआं निकलने के साथ ही तेज धमाके के साथ फोन फट गया और उसके चीथड़े उड़ गए। कई बार मोबाईल गर्म हो रहा हो तो तुरंत ही उसका नेटवर्क बंद कर देना चाहिये और मोबाईल को अपने दूर करना चाहिये। इस घटना के बाद युवक घायल हो गया।
मोबाईल फोन फटने के बाद पंकज के पैंट में आग लग गई। आनन-फानन में पंकज ने बाईक रोक कर किसी तरह आग बुझाई। हादसे में उसकी जांघ और हाथ झुलस गया और सीएचसी सूरतगंज पहुंच कर अपना इलाज कराया है। हादसे से आसपास मौजूद मोबाईल रखने वाले लोग दहशत में आ गए। पंकज ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने वीवो कंपनी के स्मार्ट फोन खरीदा था। हादसे की वजह से इस कंपनी के ऊपर से विश्वास उठ गया है। वहीं मोबाइल विशेषज्ञों का कहना है कि हादसे की वजह मोबाईल की बैटरी की गुणवत्ता की कमी होना या फिर जरूरत से ज्यादा चार्ज करने के साथ मोबाईल का अधिक उपयोग करना शामिल हो सकता है। अथवा लगातार इंटरनेट सेवा चालू रहने या नेटवर्क कम आने की दशा में ऐसा हो सकता है, खासकर मोबाईल ज्यादा पुराना होने पर ऐसी घटनायें सामने आती है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



