रायपुर : राजधानी में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि, वे दिन- दहाड़े बड़ी से बड़ी से बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही निकाय चुनाव के बीच अनुपम नगर में चार नकाबपोशों ने दिन दहाड़े 50 लाख से ऊपर की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने पहले परिवार को बंधक बनाया और फिर जबरदस्ती पैसे लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला- अधिकारी पहुंचे। यह मकान प्रेमा वेलु का बताया गया है, घटना के समय घर में प्रेमा, रजनी और मनहरान वेलु थे। यह घटना अनुपम नगर क्षेत्र की है। तीन बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताते हुए घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान अपराधियों ने दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बना लिया और उन्हें बांधकर उनके हवाले से चोरी की घटना को अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक, चार अपराधी आर्मी के ड्रेस में पहुंचे थे और घर में घुसने के बाद उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान उन्होंने घर से करीब 50 – 60 लाख रुपये की नकदी और अन्य बहुमूल्य सामान लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खम्हारडीह की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग एकत्र किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है। जांच के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की बता कही है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



