रायपुर : राजधानी में अपराध बेलगाम हो गया है, बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रह गया है, जबकि पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौदहापारा के बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोलबाजार क्षेत्र में आधी रात गोलियां चलाईं। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, और आसपास के लोग दहशत में आ गये। इस घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रात भर आरोपियों की तलाश चली। दोनों बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक गोलबाजार के मटका लाइन एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रात करीब 2 बजे मौदहापारा का तैफुद्दीन उर्फ टप्पू और मोहम्मद कलीम भी वहां पहुंचे। वहां कुछ लड़कों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद तैफुद्दीन ने पिस्टल निकाला और दो राउंड हवाई कर दिया। इस दौरान कलीम भी आसपास के लोगों से गालीगलौज कर रहा था। इससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना लोगों में सनसनी फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बना गया।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इसकी सूचना पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आला अधिकारी भी गए। दोनों आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। रात भर में दोनों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई। आरोपी ने यूपी से पिस्टल मंगवाया था। उसी से फायरिंग की है। पुलिस ने विभिन्न बिन्दुओं पर जाँच की बात कही है।



