दिल्ली में सरकार बदलते ही मुगलों के नाम पर बवाल, युवकों ने बोर्ड पर पोती कालिख, अब नाम बदलने की मांग।

नई दिल्ली : लम्बे समय बाद अब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है। नए मुख्यमंत्री के तौर रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है और पूरी कैबिनेट सरकार की नीतियों को लागू कराने की कोशिशों में जुट गई है। इसी बीच राजधानी में एक बार फिर अकबर-बाबर, हुमायूं के नाम पर बने रोड पर संग्राम छिड़ गया है। आज सुबह 3 लड़के दिल्ली के अकबर-बाबर रोड पर पहुंचे। इन तीनों ने अकबर, बाबर ओर हुमायूं रोड लिखे बोर्ड पर कालिख पोत दी और नारेबाजी की। इन लड़कों ने जल्द से जल्द इन सड़कों के नाम को बदलने की मांग की है। उ.प्र. योगी आदित्यनाथ ने कई जगहों के नाम बदले है, तब से अब नामों को बदलने को लेकर घमासान जारी है।

छत्रपति शिवाजी महाराज का लगाया पोस्टर :

वहीँ इन प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चस्पा कर दिए है और पोस्टर पर दूध से अभिषेक भी किया है। विरोध कर रहे तीनों लड़कों ने कहा कि मुगल शासक हमारे ऊपर कलंक हैं। इन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ बहुत गलत किया है। इनका कहना था कि आक्रमणकारियों के नाम पर देश की सड़क, धरोहरों के नाम नहीं होने चाहिए। वहीँ इस समय फिल्म छावा को कि मराठा समाज की शान छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर बनी है। जिन्होंने मुगल सम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपनी जान दे दी थी उसके बाद से मुगलों के खिलाफ हिन्दू समाज लामबंद हो गया है।

वहीँ अब इसके बाद एनडीएमसी के कर्मचारियों ने अकबर रोड के बोर्ड पर पोती गई कालिख को साफ कर दिया है और युवकों ने जो पोस्टर चिपकाए था उसे भी हटा दिया है। युवकों ने बोर्ड छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चस्पा कर इस सड़क का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखने की मांग की है। साथ ही अब देखना होगा है नई सरकार इस मामले में क्या करती है? जबकि उम्मीद पूरी है कि दिल्ली के कई नामों म बड़ा परिवर्तन होगा।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

साथ ही युवकों का कहना था कि इन सड़कों के नाम आधिकारिक रूप से जल्द से जल्द बदल देना चाहिए। साथ ही युवकों ने यह भी कहा कि वे अपने पूर्वजों के सम्मान के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं। वे देशद्रोही नहीं हैं।