सारंगढ़-बिलाईगढ़ : 20 दिनों से एक लापता की खोजबीन में लगी पुलिस को युवक तो नहीं मिला लेकिन उसकी जली हुई राख मिली। मामले में सामने आया है कि युवक आधी रात को जंगल में प्रेमिका से मिलने गया था। इसी बीच युवक शिकारियों के बिछाए हुये जाल में फंस गया और करंट से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लाश को ठिकाने लगाने के लिये शिकारी शव को घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर ले गए। इसके बाद लाश को दो दिनों तक जलाया, ताकि कोई सबूत ही न बचे। इस घटना के बाद हत्या स्वीकार करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
घटना में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम मनोज साहू था। वह बैंगपाली का रहने वाला था। 4 फरवरी की सुबह मनोज साहू अपने गांव बैंगपाली से रात में अपने प्रेमिका से मिलने तेंदुदरहा गांव गया हुआ था। 4 फरवरी को जब मनोज घर नहीं आया तो परिजनों ने 5 फरवरी को थाने में लापता की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मनोज की तलाश कर रही थी। इसी दौरान जंगल में खून के धब्बे और तीन लकड़ी के डंडे मिले। इसके बाद पुलिस मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम बुलाया गया, लेकिन युवक का कहीं अता पता नहीं चला। पुलिस ने लगातार अपनी खोजबीन जारी रखी और अंततः मामले तक पहुँच गई।
20 दिन बाद मामले का हुआ खुलासा :
इसके 20 दिन बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि, 5 फरवरी की रात को करीब 12 बजे अपने गांव तेन्दुदरहा के खेत में जंगली सुअर की शिकार करने के लिए सरिया बांधने वाली लोहे की तार से विद्युत करंट लगाए गये थे। करीब 4 बजे तार में किसी का फंसने से चिन्गारी निकला तब विद्युत करंट को निकालकर जाकर देखा तो वहां पर एक आदमी फंसकर मर गया था। इस घटना के बाद आरोपी राजेश सिंह नेताम डर गए। लाश को छुपाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में डालकर ग्राम चारपाली से बोडा रोड चिलमघाटी के पास रोड किनारे के खेत में रखे पैरावट में शव को जलाकर अपने घर वापस आ गए थे। लेकिन सबूत मिटाने के लिए दूसरे दिन फिर लौटकर शव को पूरी तरह जला दिया।
चार आरोपी गिरफ्तार :
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
पुलिस ने आरोपियों के बताए जाने पर मेमोरण्डम कथन के आधार पर कार्यवाही की। ग्राम चारपाली से बोडा रोड चिलमघाटी के पास ग्राम पिरदा शांतिबाई बिंझवार का खेत में जाकर तस्दीक करने पर मानव कंकाल और चुड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें पता चला कि, मानव कंकाल मनोज कुमार साहू का है। वही पुलिस ने राजेश सिंह नेताम, गौरसिंह सिदार, भानुसिंह नेताम और चौन सिंह जगत को गिरफ्तार कर लिया है। सभी ग्राम तेंदुदरहा के रहने वाले है। घटना में यूज ट्रैक्टर और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
20 दिनों पहले गुमशुदुगी की रिपोर्ट पर पुलिस खोजबीन कर रही थी। संदिग्धों से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ है।सबूतों के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। : पुष्कर शर्मा, एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़



