भूत के भ्रम में ले ली भाई की जान, मामले में खुला चौंकाने वाला रहस्य।

बिलासपुर : न्यायधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अब इसे अंधविश्वास कहेंगे या पागलपन? लेकिन सिर्फ शक के आधार पर एक युवक की इस तरह पीटा गया कि उसकी जान निकल गई। इस घटना की जानकारी जब लोगों को लगी तो वो काफी हैरान हुये, इस घटना में बेवजह एक युवक की जान चली गई। ये वारदात बिलासपुर के मस्तुरी थाना के देवगांव की है। इस वारदात के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। दरअसल, तारीख थी – 12 फरवरी… दिन बुधवार, इस दिन देवगांव में पंचायत चुनाव के दौरान महापंचायत आयोजित की गई थी। तब गांव में चुनाव प्रचार के लिए चिकन पार्टी रखी गई थी। इस दौरान सरोज जिसकी मौत हो गई, उसने भी अपने घर में पार्टी रखी हुई थी। माहौल खुशनुमा था, सभी मस्ती आर रहे थे, तभी पार्टी के दौरान सरोज ने ज़्यादा शराब पी ली और बेहोश होकर गिर पड़ा।

भाई को लगा भूत आ गया :

सरोज जैसे ही बेहोश हुआ तो उसके छोटे भाइयों शैलेन्द्र और मुकेश खाण्डेकर ने मान लिया कि उस पर भूत-प्रेत का साया है।उन्होंने अपने पिता गोरे लाल खाण्डेकर और बड़े भाई मनोज खाण्डेकर को बुलाया। इसके बाद चारों ने मिलकर झाड़-फूंक के बहाने सरोज की बांस की छड़ी और चमड़े की बेल्ट (कोर्रा) से बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीँ पिटाई से सरोज की हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजन स्तब्ध हो गये। जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला 12 फरवरी का है… और मामले में 15 दिन बीतने के  बाद भी ये घटना उजागर नहीं हो पाती। लेकिन वो तो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 (Chhattisgarh Torture Prevention Act 2005) और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस इन लोगों को किया गिरफ्तार :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

  • शैलेन्द्र खाण्डेकर (35)
  • मुकेश खाण्डेकर (30)
  • मनोज खाण्डेकर (42)
  • गोरे लाल खाण्डेकर (69)