चाचा महापौर है हमारे की जगह अब मम्मी महापौर है हमारी, रवि वाधवानी ने कहा हिंदुओं की सरकार में भंडारे रोड पर नहीं होंगे?

रायपुर : अभी हालिया सरकारी तौर पर आदेश जारी किया गया है कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम को खुलेआम सड़क पर आयोजित करने नहीं दिया जायेगा, इससे यातायात व्यवस्था ख़राब होती है, भंडारा और केक काटने पर कार्यवाही होगी, तो ऐसे में अब सवाल उठता है कि सड़क पर नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के पुत्र द्वारा केक काटने पर क्या कार्यवाही होगी? क्यूंकि रायपुर की महापौर मीनल चौबे के बेटे ने सड़क पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मीनल चौबे के बेटे और समर्थक आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे ने अपना जन्मदिन सड़क पर आतिशबाजी और केक काटकर मनाया है। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जिसमें मीनल चौबे के बेटे और समर्थक आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी मिलकर यह आयोजन कर रहे है? ऐसे में जनता के मन में भी सवाल उठाना लाजिमी है कि जिसे जनता ने चुना है तो क्या वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

मेयर मीनल चौबे ने मांगी माफी :

सड़क पर केक काटने का वीडियो सामने आने के बाद अब मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि, मैंने वीडियो देखा है जो मेरे घर के सामने की है। मेरे बेटे का जन्मदिन था, उसने सड़क पर केक काटा है। मैंने आज सुबह ही पढ़ा कि, हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है। जो भी हुआ गलत हुआ है मैंने अपने बेटे को समझाइश दी है। 

दोबारा ऐसा नहीं होगा : मीनल चौबे 

महापौर मीनल चौबे ने आगे कहा कि, मैं शासन-प्रशासन का पूरा सम्मान करती हूं। अगर मेरे या मेरे परिवार जनों की वजह से कोई परेशानी हुई होगी तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। सभी के बच्चों को यह समझना होगा कि, सड़क पर नहीं घर के अंदर केक काटना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि, दोबारा ऐसा नहीं होगा।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर भी हुई थी कार्यवाही : 

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले ही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर कार्ईयवाही हुई थी। उन्होंने भी सड़क पर केक काटकर और आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाया था। मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

बजरंग दल के रवि वाधवानी ने उठाया सवाल :

बजरंग दल से जुड़े रवि वाधवानी ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये सवाल उठाये है कि रात भर पब होटलो में शराब पिला कर नंगा नाच हो रहा है, पर सरकार को दिक्कत रोड पर हो रहे भंडारों से है, रोड पर अगर हिंदू समाज भगवान का भंडारा करायेंगे तो कार्यवाही के आदेश है?

दूसरी पोस्ट पर कहा है कि रोड पर जन्मदिन ना मनाने तक तो ठीक था, पर हिंदुओं की सरकार में भंडारे रोड पर नहीं होंगे ये बात समझ नहीं आई मुख्य सचिव जी। चोर बाजार के नाम पर रोड पर कब्जा कर आवागमन को बाधित करने वाले बाजार को भी बंद करने का आदेश दीजिए, वहाँ मौन क्यों है?