स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना बहुत जरुरी है बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक पीडायें शुरू हो जाती है, ऐसे में जरुरी है कुछ सरल घरेलु नुस्खों की जानकारी हो सके। वहीँ शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं शामिल हैं। यूरिक एसिड के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सही आहार लेने से यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है। ऐसी बहुत सी चीजें है जो गठिया की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है जीरे का पानी। जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी या दाल में किया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसका सेवन करना किस तरह से लाभदायक होता है इसे बनाने का तरीका क्या है?
यूरिक एसिड पेशेंट डाइट में शामिल करें जीरे का पानी :
जिंक, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर जीरा, शरीर में यूरिक एसिड लेवल को मेंटेन रखने में सहायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। जीरे का पानी बनाना बेहद आसान होता है। दो चम्मच जीरो को एक ग्लास पानी में रातभर सोक (भिगोकर) करके रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पिएं। आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दालचीनी पाउडर या नमक भी मिला सकते हैं। खाली पेट जीरे का पानी पीने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर सही रहता है। इसका काफी फायदा मिलता है।
वजन भी होता है कम :
वजन घटाने के लिए जीरे का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे वजन घटाने में काफी आसानी होती है। अगर आप नियमित रूप से जीरे का पानी पीते हैं तो इससे त्वचा चमकदार बनती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
जीरे में कई पोषक तत्व होते हैं और यह कई तरह से सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है, जीरे के कई फ़ायदे ये हैं :
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
- वज़न घटाने में मददगार होता है।
- पाचन को बेहतर करता है।
- सूजन को कम करता है।
- हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करता है।
- कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
- रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
- एनीमिया के प्रबंधन में मदद करता है।
- अनिद्रा की समस्या को दूर करता है।
- तनाव के लक्षणों को कम करता है।
- मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
जीरे के कुछ और फ़ायदे :
- बुखार कम करता है।
- भूख बढ़ाने में मदद करता है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।
- दांत दर्द में उपयोगी होता है।
- ल्यूकोरिया में फ़ायदेमंद।
- अपच, पीलिया, दस्त, और पेट फूलने के लिए भी किया जाता है।
- पेशाब- संबंधी बीमारियों, जैसे सूजाक (gonorrhoea), पथरी एवं मूत्रावरोध में किया जाता है।
- बालकों के पाचन विकारों में यह अधिक हितकारी है।
- बवासीर व संग्रहणी में भी लाभ होता है।



