कासरगोड (केरल) : वर्तमान में भारत में तीन तलाक कानूनी तौर पर जुर्म है, लेकिन इसके बावजूद भी मामले सामने आते रहते हैं, आरोपियों को आज भी इसका कोई खौफ नही है, ऐसे में महिला की जिंदगी बर्बाद हो जाती है, वहीँ अब ताजा मामला केरल के कासरगोड से आया है, यहां उसके पति ने व्हट्सएप पर उसे ‘तलाक-तलाक-तलाक’ का मैसेज कर दिया। यह मैसेज महिला के पिता के व्हाट्सएप पर आया। पति अब्दुल रज्जाक के संदेश में तलाक शब्द तीन बार दोहराया गया था, जिसका मतलब उस शख्स की बेटी के साथ उसका विवाह खत्म हो गया है। अब उक्त महिला के साथ उसका कोई सम्बन्ध नहीं है।
अब्दुल रज्जाक ने यूएई से किया मैसेज :
ख़बरों के मुताबिक अब्दुल रज्जाक यूएई में रहता है और उसने यह मैसेज 21 फरवरी को किया था। तीन तलाक इस्लाम में तलाक का एक रूप है जो एक मुस्लिम पुरुष को तीन बार “तलाक” कहकर अपनी पत्नी को तलाक देने की इजाजत देता है। हालाँकि तलाक के तीन रूप भी है, वहीँ तलाक ए बिद्द्त को क़ानूनी रूप से अमान्य कर दिया गया है, ऐसे में अभी पति देश से बाहर है, भारत में होने पर उस पर इस मामले कड़ी कार्यवाही का प्रावधान है।
हिंदुस्तान में इसके लिए है कानून :
इस प्रथा को 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य और असंवैधानिक घोषित कर दिया था। 2019 में, संसद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम पारित किया था, जिसने ट्रिपल तलाक को एक अपराध माना गया है। वहीँ सामने आई जानकारी के मुताबिक कासरगोड के रहने वाले रज्जाक ने अगस्त 2022 में वहीं की रहने वाली एक महिला से शादी की थी। उस समय महिला की उम्र 18 साल थी। महिला ने आरोप लगाया कि रज्जाक उससे पैसा मांगता था और वह उसे एक बार यूएई ले गया था।
इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है,”अक्सर वह पैसे की मांग करता रहा है और उसने जो किया है उससे मैं हैरान हूं। मुझे लगता है कि वह मुझ पर शक करने की मानसिकता रखता है। मुझे न्याय चाहिए और हम मामला दर्ज करें।” वहीं महिला के पिता कहते हैं कि उन्होंने रज्जाक के अकाउंट में पैसे लगाए थे और उसके दस्तावेज उनके पास हैं। अब इस मामले में आगे क्या कार्यवाही हो सकती है, उसके लिये प्रयास जारी है।
पैसा मिलते ही दिया तलाक :
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
महिला के पिता ने कहा कि, “पैसे मिलने के बाद रज्जाक ने तीन तलाक का मैसेज भेजा। तलाक के लिए एक प्रक्रिया है जिसमें बुजुर्गों और धार्मिक लोगों की भूमिका शामिल होती है। यह तरीका सही नहीं है।” उन्होंने बताया कि यह पैसे रज्जाक को इसलिए भेजे गए थे ताकि वह अपनी बीवी को यएई लेकर जा सके। वहीँ इसके बाद पिता ने कहा कि यह धोखाधड़ी करने जैसा है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि पैसा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने महिला के जेवरात बेचे थे। उसे 24 फरवरी को दुबई के लिए रवाना होना था, लेकिन 21 फरवरी को रज्जाक ने यह मैसेज भेज दिया। पीड़िता इंसाफ के लिए लोकल पुलिस के पास पहुंची थी और उसने रज्जाक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं अब पीड़िता और उसके पिता न न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला के परिवार ने दर्ज कराया मामला :
केंद्र सरकार देश में ट्रिपल-तलाक रोकने के लिए कानून ला चुकी है। इस कानून के बनने के बाद कासरगोड में इस तरह का ये पहला मामला है। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, अनुसार 21 वर्षीय लड़की के पति और उसके परिवार ने दहेज न देने पर लड़की को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। अब उसने व्हाट्सएप पर तीन बार तलाक कह दिया और बाद में दुबई से उसे फोन किया और तलाक की पेशकश की। परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पहले 2019 में दुबई में काम करने वाले शिवमोगा के एक अन्य व्यक्ति ने व्हाट्सएप के ज़रिए तीन तलाक़ का मैसेज भेजकर अपनी पत्नी के साथ 20 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया। शिवमोगा के मूल निवासी मुस्तफ़ा बेग ने उसी शहर की एक लड़की से शादी की थी। वह कुछ सालों तक लैपटॉप और सीसीटीवी तकनीशियन के रूप में काम करता था और बाद में काम के लिए दुबई चला गया था।



