रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, कैमरे में हुआ कैद, देखें विडियो।

बिलासपुर : सरकारी विभागों में बिना रिश्वतखोरी के कोई काम होना मुश्किल है, वहीँ ऐसे में कोई रिश्वतखोर अगर हत्थे चढ़ जाये तो आश्चर्य नहीं होता, ऐसे ही एक मामले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पटवारी ने 60 हजार रूपये की रिश्वत मांगी। जब वह 30 हजार रुपये ले रहा था तब वह कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ है। यह पूरा मामला रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा का बताया गया है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी अनिकेत साव ने पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। पचरा निवासी केवल दास मानिकपुरी को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। उसने बताया कि, 26 दिसंबर 2024 को 30 हजार रुपये देने के बाद भी रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ है। इस मामले में पीड़ित ने कोटा एसडीएम के पास शिकायत दर्ज कराई है।