रायपुर : इस बार चैम्बर चुनाव में सीधा मुकाबला है, व्यापारी एकता पैनल (सुन्दरानी गुट) और जय व्यापार पैनल (अमर पारवानी गुट) में, वहीँ अब चैम्बर चुनाव का माहौल भी गर्माना शुरू हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव 2025 में बुधवार को चेंबर कार्यालय में प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रदेश में कुल 27,480 मतदाता हैं, जिसमें रायपुर में सबसे ज्यादा 12,220 मतदाता हैं। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि प्रदेश के सभी मतदाता चेंबर की www.cgchamber.org वेबसाइट को ओपन कर देख सकते हैं। यहाँ से आपको पूरी जानकारी मिल जायेगी।
वहीँ मतदाता सूची का अवलोकन चेंबर कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा सकता हैं। किसी भी मतदाता को त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 6 मार्च गुरुवार से 8 मार्च शनिवार तक सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लिखित में आवेदन करना होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 मार्च की शाम 5 बजे किया जायेगा। इस बार भी चैम्बर चुनाव रोचक होगा, जहाँ सुन्दरानी गुट वापसी का प्रयास करेगा तो वहीँ पारवानी गुट को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली के हस्ताक्षर से सूची का प्रकाशन किया गया। प्रकाशन के समय निर्वाचन अधिकारी रमेश गांधी, बालकृष्ण दानी, के.सी. माहेश्वरी, महावीर तालेड़ा, अनिल कुचेरिया, संजय देशमुख, अमित वर्मा, चुनाव नियंत्रक एच.एस.कर, चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम. रावते, सह प्रभारी शशिकांत गुप्ता उपस्थित थे।
क्षेत्रवार मतदाता :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
रायपुर – 12220
भिलाई – 3137
दुर्ग – 1684
बिलासपुर – 1478
रायगढ़ – 1171
राजनांदगांव – 1041
बलौदाबाजार – 725
जांजगीर-चांपा – 704
धमतरी – 505
महासमुंद – 479
बालोद – 418