महू/इंदौर (म.प्र.) : देश के अंदर के ऐसा वर्ग पनप रहा है, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहता है, उससे भारत की जीत और उन्नति बर्दाश्त नहीं होती और वह उत्सव के मौकों पर जमकर उत्पात मचाने का प्रयास करता है। ऐसे ही जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को मिली जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। इसी बीच इंदौर के महू में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया है। इस विवाद के बाद पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई है, वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। भारत की जीत के बाद जश्न मना रहे जुलूस पर एक गुट द्वारा पथराव किया गया। उपद्रवियों ने गाड़ियों में की जमकर तोड़फोड़ और उसके बाद दो गाड़ी और अब तक चार दुकानों को आग के हवाले किया है।
विशेष वर्ग ने जश्न जुलूस पर किया हमला :
भारत और न्यूजीलैंड मैच में भारत की जीत के बाद महू शहर में एक विशेष वर्ग ने जश्न मना रहे जुलूस पर पथराव कर दिया जिससे तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। भारत की जीत के बाद महू शहर में युवाओं द्वारा विजय शोभायात्रा निकाली जा रही थी। उक्त जुलूस शहर की जामा मस्जिद के सामने से निकल रहा था। इस दौरान जामा मस्जिद के आस पास से विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इस दौरान युवाओं में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद शहर भर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था।
उपद्रव के बाद जगह जगह युवा लाठियां लेकर चौक चौराहों पर तैनात नजर आए। हालांकि देर रात्रि तक प्रशासन ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया। घटना में आगजनी के साथ ही पत्थरबाजी के वीडियो भी सामने आए है। अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है पुलिस अलर्ट है और भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई है और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि “यहां शांति स्थापित हो चुकी है। कहीं कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि इस उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही होगी। मामले मे में आगे की जांच जारी है।