गर्मी दस्तक दे चुकी है, ऐसे में अब लोगों का रुझान कूल और एसी की तरफ हो रहा है, ऐसे में कौन – एसी लेना बेहतर होगा?

तकनीकी/उत्पाद : गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। गर्मी आते ही कूलर और एयर कंडीशन का ख्याल सबसे पहले आता है। चिलचिलाती गर्मी में बिना एसी के रहने के ख्याल से ही पसीने छूटने लगते हैं। एयर कंडीशनर गर्मी के लिए एक प्रमुख घरेलू उत्पाद बन चुका है। अगर आप इस गर्मी एक नया एसी खरीदने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको एसी से जुड़ी ऐसी जानकारी देने वाले हैं जिससे आप अपने घर लिए एक सही एसी चुन सकते हैं। हालाँकि कूलर और एसी में बिजली बिल का कई गुना फर्क होता है, ऐसे में दोनों अपनी जगह है।

वहीँ एसी खरीदते समय जिस बात की चर्चा सबसे ज्यादा होती है वह  है कि कितने टन का एसी लिया जाए। सही जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग कम या फिर ज्यादा क्षमता वाला एसी खरीद लाते हैं। फिर कम कूलिंग होना, ज्यादा बिल आने जैसी समस्याओं का सामने करने लगते हैं। ज्यादातर लोगों को मालूम ही नहीं होता कि आखिर 1 टन वाले एसी और 1.5 टन वाले एसी में कितना अंतर होता है।

अगर आप चाहते हैं कि गर्मी में आपका एयर कंडीशन सही से रूम को ठंडा करे तो आपको 1 टन और 1.5 टन कैपेसिटी के अंतर को सही से समझना जरूरी है। अगर आप रूम के हिसाब से कम क्षमता वाला एयर कंडीशनर लाते हैं तो एसी चलाने के बाद भी आपको गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। एसी में रखरखाव में मामले में आपको प्रतिमाह एसी की साफ़ सफाई कराना अथवा करना अनिवार्य अथवा ठंडक कम मिलने पर ऐसा करना जरुरी है।

1 टन और 1.5 टन एसी में क्या अंतर है?

1 Ton AC की खास बातें : 1 टन एसी की ठंडक क्षमता लगभग 12,000 BTU होती है जिसकी वजह से ये काफी एनर्जी एफिशिएंसी होती है। इसके अलावा एक टन एसी साइज में छोटे होते हैं जिसकी वजह से इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा सकता  है। अगर आप 120 वर्ग फीट जैसे छोटे कमरे या फिर ड्राइंग रूम के लिए एसी खरीदना चाह रहे हैं तो 1 टन एसी पर्याप्त होगा। 1 टन के एयर कंडीशनर में बिजली की खपत कम होती है जिससे बिजली का बिल भी इसमें कम ही आता है। ऐसे में जगह के हिसाब से एक टन एसी पर्याप्त है। हालाँकि अधिकांश लोग डेढ़ टन का एसी लेते है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

1.5 टन एसी की खास बातें – 1.5 टन एसी की ठंडक क्षमता 18,000 BTU प्रति घंटे होती है। ये साइज में 1 टन की तुलना में काफी बड़े होते हैं जिससे ये आसानी से 150 वर्ग फिट से लेकर 200 वर्ग फिट तक के कमरे को तुरंत ठंडा कर सकते हैं। 1.5 टन में बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा होती है लेकिन इनवर्टर तकनीक वाले एसी बिजली की खपत को कम कर देते हैं। औसतन डेढ़ टन एसी का बिल लगभग 1 घंटे के लिये 1 अथवा डेढ़ यूनिट होता है, अगर आप पांच घंटे चलाते है तो ऐसे में आपको 1500 रूपये का बिल भरना पड़ सकता है।

AC खरीदते समय इस बात का रखें ध्यान :

अगर आप इस गर्मी एक नया एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हर एक एसी चाहे वह एक टन का हो, डेढ़ टन का हो या फिर 2 टन का हो सभी में स्टार रेटिंग दी जाती है। आप जितनी कम रेटिंग का एसी खरीदेंगे बिजली की खपत उतनी अधिक होगी। एसी जितनी ज्यादा रेटिंग का होगा बिजली का बिल उतना कम आएगा। अगर आप 5 स्टार रेटिंग वाला एयर कंडीशन खरीदते हैं तो एसी बिजली की खपत बहुत कम करेगा। वहीँ एसी का नियमित रखरखाव भी इसके बिजली खपत को कम करेगा।