हापुड़ (उ.प्र.) : आज जहां नारी सम्मान की बात कही जाती है और और विवाह के लिये लड़कियों की कमी है, वहीँ महिला प्रताड़ना के केस आना झकझोरने वाला है, फिर यूँहीं महिला को तीन तलाक देकर उसका जीवन ख़राब करना कहाँ तक सही है? ऐसे ही उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के तांत्रिक पति ने पत्नी पर तांत्रिक क्रिया की और फिर इतना ही नहीं रुपये लेकर पति ने पत्नी को लोगों को सौंप दिया। जिन्होंने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पत्नी ने लोगों से शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति व उसके परिजनों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। तीन तलाक कहकर उसे घर से निकाल भी दिया, इससे पीड़िता अंदर तक टूट गई। वहीँ मेरठ व हापुड़ के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पीड़िता आज तक न्याय के लिए भटक रही है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में जिला मेरठ के एक गांव की महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसका निकाह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राधना के एक व्यक्ति से हुआ था। पीड़िता का पति तांत्रिक है। वहीँ न्याय के लिये महिला लगातार भटक रही है।
क्यों प्रताड़ित कर रहा था युवक?
युवक निकाह के कुछ समय बाद अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे भूखा-प्यासा रखने लगे। पति पीड़िता पर तांत्रिक क्रिया करने लगा। इतना ही नहीं पति ने रुपये लेकर पीड़िता को कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया। पति की शह पर आरोपियों ने पीड़िता से दुष्कर्म भी किया और उसे काफी प्रताड़ना भी दी। लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा। जिससे पीड़िता काफी दुखी हुई और अंदर तक टूट गई।
मायके पहुंची पीड़िता ने बताई आपबीती :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पति ने तीन तलाक कहकर पीड़िता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस मामले में पीड़िता ने मेरठ व हापुड़ के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन, उसे न्याय नहीं मिल सका। अब आरोपी पीड़िता की हत्या करने की फिराक में है, जिससे पीड़िता के परिजन डरे हुये है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। आपको बता दें कि मुस्लिम समाज में तीन तलाक के दुरुपयोग के कारण मुस्लिम महिलायें काफी प्रताड़ित है।



