नई दिल्ली : जब किसी के देश में विदेशी नागरिकों के साथ कोई अपराध घटित होता है तो ऐसे में उस देश के लोगों के लिये शर्मिंदगी वाली बात होती है, ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों पहले केरल से सामने आई थी और अब फिर से राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कथित तौर पर बलात्कार की ये घटना एक ब्रिटिश युवती के साथ हुई है। ब्रिटिश युवती ने आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर एक दोस्त से मिलने भारत आई थी। इसी दौरान एक युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। ब्रिटिश युवती ने एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई :
पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि एक युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद युवती उससे मिलने के लिए भारत आई। युवती ने ही दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी बुक करवाया था। मंगलवार को युवक और युवती दोनों होटल में पहुंचे। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही युवती को लगा कि युवक उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान दोनों के बीच में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद गुस्साये आरोपी युवक ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
एक अन्य युवक ने भी छेड़छाड़ की :
दिल्ली में ब्रिटिश युवती ने बलात्कार के साथ ही एक अन्य युवक पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि घटना के दौरान युवती ने चिल्लाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई। तभी एक और युवक उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था तो उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की। वहीँ देश की राजधानी दिल्ली में ब्रिटिश युवती से बलात्कार के मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की। दिल्ली पुलिस ने बलात्कार और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी है।
सामने आया ये पूरा मामला?
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इंग्लैंड की रहने वाली पीड़ित महिला भारत भ्रमण पर हैं। वह महाराष्ट्र और गोवा घूमने के बाद दिल्ली आई थीं। उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कैलाश नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। महिला ने कैलाश को महाराष्ट्र मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन कैलाश ने असमर्थता जता दी। उसने महिला को दिल्ली आने को कहा। इसके बाद महिला मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंची थीं और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी कैलाश अपने दोस्त वसीम को साथ लेकर महिपालपुर स्थित होटल में पहुंचा, जहां उसने बलात्कार को अंजाम दिया। महिला ने जब होटल की लिफ्ट में एक व्यक्ति से मदद के लिए कहा तो उसने भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की प्रोफाइल संदिग्ध लग रही है क्योंकि उसे अंग्रेजी नहीं आती थी और वह महिला से बातचीत करने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल करता था। वहीँ पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है।