खारुन नदी में कूदा युवक हुई मौत, बड़ी मुश्किल से निकाला गया शव।

रायपुर : राजधानी में प्रयागराज कहे जाने वाले महादेव घाट से पवित्र नदी खारुन प्रवाहित होती है, यहाँ नदी के किनारे भगवान महादेव का प्राचीन मंदिर काफी प्रसिद्द है और यहाँ वर्ष में दो बार भव्य मेले का आयोजन होता है, यहाँ नदी होने के कारण स्टाप डैम भी बनाये गये, वहीँ इस क्षेत्र के महादेव घाट पर स्थित पुल से खारुन नदी में कूदकर एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना में मृतक की पहचान मठपुरैना निवासी ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाबालिग के शव को नदी से बाहर निकाला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है, गाहे – बगाहे यहाँ ऐसी घटनायें पहले भी हुई है, प्रशासन की सावधानी के बाद भी ऐसे मामले कई बार सामने आ जाते है, युवक ने आत्महत्या क्यूंकि इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, वहीँ इस मामले फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/