राजधानी रायपुर में सचिन , युवराज और क्रिकेटरों ने खेली होली, सामने आया विडियो।

रायपुर : राजधानी में क्रिकेट का आयोजन हो रहा है, ऐसे में बड़े कई खिलाड़ी राजधानी में ही रुके हुये है, ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली के रंग में रंगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी नजर आए। उन्होंने रायपुर में इंडिया मास्टर्स की टीम के साथियों के साथ जमकर होली खेली। होटल में सचिन, युवराज और अन्य लीजेंड्स रंगों से सराबोर नजर आए।

सचिन स्वयं हाथों में एक बड़ी पिचकारी में रंग भरकर अपने साथियों पर रंग डालकर आनंद लेते दिखाई दिए। ये सभी खिलाड़ी आपस में होली की मस्ती करते हुये नजर आये है, इस विडियो को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। उल्लेखनीय है कि, मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेली जा रही है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है इंडिया मास्टर्स की टीम।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/