महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक देशी और विदेशी संयुक्त शराब दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये की शराब जलकर नष्ट हो गई है। इस घटना से काफी नुकसान होने की खबर सामने आई है। इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, देशी मदिरा बेमचा व अंग्रेजी मदिरा दुकान एकता चौक के संयुक्त मदिरा दुकान में यह आगजनी हुई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने मे जुट गई, आबकारी विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस के अनुसार शराब दुकान मे कुछ लोगों के द्वारा आग लगाई गयी है।
इस मामले में पुलिस को मौके से पेट्रोल भरा दो डिब्बा, पाइप और सीढी मिली है, जिससे यह आग जानबूझकर लगाये जाने की पूरी आशंका है। इस आग से लाखों की शराब जलकर नष्ट हो गई है। वहीँ उल्लेखनीय है कि, इस शराब दुकान की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। आबकारी विभाग निहत्थे चौकीदार के भरोसे करा रहा था सुरक्षा। जिले की शराब दुकानों में नहीं हैं अग्निशमन यंत्र। फिलहाल महासमुंद की कोतवाली पुलिस आगजनी करने वालों की जांच में जुटी हुई है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



