लू चलने को लेकर बड़ी सूचना, रहें सावधान, अब ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मार्च महीने से ही जोरदार गर्मी का एहसास होने लगा है, होली के बाद गर्मी में वृद्धि होती है। वहीँ फरवरी के सप्ताह से हल्की हल्की गर्मी पड़ने लगी थी लेकिन मार्च आते ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। बता दें की रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी और लू का दौर जारी है। ऐसी चिलचलाती धुप में लू का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। वहीँ मौसम विभाग ने राजधानी के क्षेत्र में लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, अब रातें बेचैन करने लगी है, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर देखने को मिला।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिलासपुर में भी तापमान 40.5 डिग्री तक पहुंच गया। सरगुजा में 38 डिग्री, कोरबा में 39.9 डिग्री और बस्तर में 38.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वही अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति बनी रहेगी, और तापमान में और वृद्धि हो सकती है। गर्मी के कारण दिन में बाहर निकलने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। गर्मी और लू के प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की सलाह दी जा रही है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/