नहा रही महिलाओं से हुड़दंगियो ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों में फैला गुस्सा और फिर मचा बवाल, देखें विडियो।

बेमेतरा : होली पर हुड़दंग की कई घटनाएं सामने आती हैं, ऐसे मामले आमतौर पर होते ही रहते है, लेकिन बेमेतरा जिले के देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र से होली पर हुड़दंग करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोटर पम्प के पास नहा रही महिलाओं के साथ 9 हुड़दंगियों ने छेड़छाड़, गाली – गलौज और मारपीट की है। इस घटना से क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश पनप गया है। मामले में सामने आया है कि होली खेलने के बाद महिलायें मोटर पम्प के पास रंग उतारने के लिये नहाने गई हुई थी, इसी दौरान बदमाश वहां आ गये थे।

मामला बेमेतरा जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम रौद्रा में होली खेलने के बाद महिलाएं नहाने गईं हुई थीं। तभी अचानक कहीं से 9 हुड़दंगी वहां पहुंच गए। उउन्होंने नहा रही महिलनाओं से न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि, विरोध करने पर परिजनों के साथ अश्लील गाली लगौज और मारपीट भी की। इस दौरान मारपीट में 2 लोंगो के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि, इस मामले की पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही हुईं तब सैकड़ों ग्रामीणों ने देर रात पुलिस चौकी देवरबीजा का घेराव कर दिया। तब जाकर पुलिस होश में आई और देर रात 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वे सभी फरार बताये जा रहे है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/