छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, नक्सलियों को बड़ा झटका।

बीजापुर/कांकेर : भारत के विभिन्न राज्यों में नक्सलियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं, एक अन्य अभियान में कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर मुठभेड़ में एक जवान बलिदान भी हुए हैं। इलाके में सर्चिंग जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान गुरुवार सुबह करीब सात बजे से दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गये हैं। इस अभियान में बीजापुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान बलिदान हो गया। फिलहाल क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षाबल पूरे इलाके में निगरानी रखे हुए हैं।

कहां हुई मुठभेड़?

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस के मुताबिक, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस के मुताबिक, बीजापुर में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। सुबह सात बजे से  नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच इलाके में काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसके बाद 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। इस तरह से नक्सलवाद का खत्म चरम पर है।

भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नक्सलियों से मुठभेड़ में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने अपनी जान गंवाई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों का शव बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है – ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

कांकेर जिले में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर :

कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने परर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। डीआरजी और बीएसएफ की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में 4 नक्सली ढेर हो गए। इनके पास से आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। यहां रुक-रुककर फायरिंग जारी है। वहीँ अबूझमाड़ में ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इसमें डीएसपी समेत एक जवान घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोट गंभीर नहीं है, उनको बेहतर उपचार के लिए तुरंत ऑपरेशन एरिया से बाहर निकाला गया है।