जयपुर (राजस्थान) : एक्स्ट्रा मैरीटल अफेयर का जमाना है भाई, मतलब वैवाहिक संबंधों के बाहर प्रेम – प्रसंग चलना जो कि भारतीय संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है, वहीँ अपराधी कितना भी शातिर हो वो पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता। ऐसे ही एक अंधे क़त्ल का मामला अब सुलझ गया है, जहाँ राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। मृतक की पत्नी ही उसकी हत्यारी निकली है, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी और जंगल ले जाकर शव जला दिया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने दो दिन के अंदर मृतक की पहचान कर ली। इसके बाद आरोपी महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड तक पहुंचने में पुलिस को ज्यादा समय नहीं लगा। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना का खुलासा करते हुये पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर वार कर पहले उसे बेहोश किया गया था। इसके बाद गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी। आरोपी पत्नी बाइक पर पति की लाश लेकर ब्वॉयफ्रेंड साथ जयपुर की सड़कों में घूमती रही। उनका यह कार्य आसपास के क्षेत्रों में लगे हुये सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, इसका सीसीटीवी वीडियो भी अब सामने आ गया है। वहीँ इसके बाद दोनों जंगल पहुंचे और मृतक के शव को सड़क से कुछ दूर ले जाकर आग लगा दी। पहचान छिपाने के लिए शव ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था, लेकिन पुलिस मृतक की पहचान पता करने में सफल रही।
सामने आया ये मामला?
जयपुर पुलिस ने बताया कि मृतक धन्नालाल सैनी हडवाडें में सब्जी बेचने का काम करता था। मृतक की पत्नी गोपाली देवी का कहना था कि वह फैक्टरी में काम करती है। मृतक को पत्नी गोपाली देवी के चरित्र पर शक था कि वह दीनदयाल नाम के दूसरे युवक के साथ पिछले 5 सालों से प्रेम संबंध में है। वहीँ पत्नी के काम की जानकारी लेने के लिये मृतक 15 मार्च को आरोपी दीनदयाल की कपड़े की दुकान श्याम फैशन कशीदों बाली गली सागानेर पहुंचा था। यहां पर मृतक धन्नालाल ने गोपाली देवी को दीनदयाल के साथ दुकान पर काम करते देखा तो दोनों के बीच आपस में बातचीत हुई। इसी दौरान गोपाली देवी और दीनदयाल ने धन्नालाल की हत्या का प्लान बनाया।
शव बोरे में भरा और बाइक में रखकर ले गये :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
गोपाली देवी और दीनदयाल पहले धन्नालाल को दुकान के उपर बनी दूसरी दुकान में ले गए। यहां लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद रस्सी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिये प्लास्टिक के बोरे में डालकर बाइक में रखा और जंगल की तरफ निकल गए। रिंग रोड नेवटा पुलिया के पास भैरूजी मंदिर के करीब सुनसान इलाके में सही जगह मिलने पर लाश को जंगल में थोड़ी दूर ले जाकर पहचान छिपाने के लिये आग लगा दी। इसके बाद मृतक की पत्नी गोपाली देवी अपने प्रेमी दीनदयाल के साथ घर छोड़कर भागने की फिराक में थी। इससे पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ की और कई साक्ष्य खंगाले।



