राजधानी के होटल में मिली गुमशुदा युवक की लाश, मामले में जताया जा रहा ये संदेह….।

रायपुर : गाहे बगाहे आत्महत्या के केस लगातार सामने आ रहे है, जिनमें लगातार जांच हो रही है तो वहीँ अब फिर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में युवक की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली है। मृतक युवक रायगढ़ जिले का रहने वाला है। वह बीते तीन दिनों से अपने घर से लापता था। जिसके बाद उसके घर वालों ने पुसौर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं पुलिस मामले में आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। फिलहाल युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। यहां के टीआई जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि, होटल श्री हरदेव रामसागर पारा के स्टाफ से सूचना मिली कि एक युवक कमरा नंबर 203 में रुका है। जो काफी समय से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की तो कमरे के भीतर युवक की लाश पंखे पर लटकी हुई थी। मृतक युवक शिवाशीष प्रधान (24) रायगढ़ के नवापारा गांव का रहले वाला था। वह MR मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पंखे पर स्कार्फ के सहारे लटका :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीँ इस सूचना के बाद पुलिस जब कमरे में पहुंची तो युवक की लाश पंखे पर लटक रही थी। मृतक युवक के शरीर का चेहरा और हाथ काला पड़ गया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सूत्रों के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसने कर्ज के बोझ से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। वहीं घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल है। कमरे में मिले बैग से लोन के दस्तावेज सहित कई अन्य फाइलें बरामद की गई है। आमतौर पर आत्महत्या के केसों में तनाव ही सामने आता है, जिसमें कर्ज, व्यापार और पारिवारिक दिक्कतों से परेशान व्यक्ति ही ऐसा घातक कदम उठा लेता है।