पिस्टल की नोंक पर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्त में, इतना सामान बरामद….।

अंबिकापुर : लूट, छिना झपटी, स्नैचिंग जैसी घटनायें लगातार बढ़ रही है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कट्टे और पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी कॉन्ट्रेक्ट किलिंग सहित कई गंभीर अपराधों में पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों के पास से एक नग कट्टा, एक नग पिस्टल, 3 नग जिंदा कारतूस सहित कई सोने चांदी के समान लगभग 15 लाख का सामान पुलिस ने जब्त किया है।  इन पर पहले से ही कई केस दर्ज है।

घटना सामने आई है जिसमें अंबिकापुर के लुचकी घाट से एक महिला की स्कूटी लूट हुई थी। इसके साथ ही इन्होने सीतापुर थाना क्षेत्र में तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीतापुर, बतौली और अंबिकापुर पुलिस सहित साईबर सेल की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। सभी आरोपी फरार चल रहे थे, पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे, आख़िरकार साईबर सेल की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली है। ये सभी आरोपी छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग- अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

आरोपियों के पास से कट्टा – पिस्टल सहित 15 लाख का सामान बरामद :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीँ आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों के पास से एक नग कट्टा, एक नग पिस्टल, 3 नग जिंदा कारतूस सहित कई सोने- चांदी के समान लगभग 15 लाख का सामान पुलिस ने जब्त किया है। वहीं आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब भी तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन जारी है।